फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Free travel facility provided... but dilapidated buses forced sisters to walk.

Kangra News: मुफ्त सफर की दी सुविधा... खटारा बसों ने बहनों से करवाई पैदल यात्रा

Sat, 29 Aug 2026 08:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 29 Aug 2026 08:26 AM IST
विज्ञापन
Free travel facility provided... but dilapidated buses forced sisters to walk.
इंदौरा के सनौर के पास बस खराब होने के बाद पैदल गंतव्यों की ओर जाती महिलाएं। -संवाद
धर्मशाला/इंदौरा। रक्षाबंधन पर प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा तो दी गई, लेकिन एचआरटीसी की खटारा बसों ने बहनों से बीच रास्ते पैदल यात्रा करवा दी। त्योहार के दिन गगल और इंदौरा क्षेत्र के सनौर में बसें बीच राह में हांफ गईं। त्योहार की खुशी में निकलीं बहनों को कहीं धूप में 2 से 3 किमी पैदल चलना पड़ा तो कहीं यात्रियों को नीचे उतरकर बस को धक्का लगाना पड़ा।
विज्ञापन

पहली घटना में पठानकोट डिपो की गगल से पठानकोट जा रही बस सनौरा चौक के पास अचानक बंद हो गई। बीच सड़क बस के खड़े होने से उसमें सवार महिलाओं और अन्य यात्रियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद सवारियों के धक्का लगाने पर बस स्टार्ट हुई और करीब 25 मिनट की देरी से आगे रवाना हो सकी। एक दिन पहले भी गगल चौक पर एचआरटीसी की बस सवारियों के धक्के से ही स्टार्ट हुई थी।
विज्ञापन

दूसरी घटना में चिंतपूर्णी से सुबह करीब 7:30 बजे पठानकोट के लिए चली एचआरटीसी बस सुबह 11:30 बजे इंदौरा के सनौर के पास खराब हो गई। बस के बीच रास्ते में खड़े होने से राखी बांधने जा रही महिलाओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। कई महिलाओं को उमस भरी गर्मी में 2 से 3 किमी पैदल चलकर इंदौरा बस स्टैंड तक पहुंचना पड़ा, जबकि कुछ ने निजी वाहनों से लिफ्ट लेकर सफर पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफर के दौरान परेशान हुईं यात्री रेखा शर्मा, सीमा देवी, आरती कटोच, मोनिका धीमान और पूजा कुमारी ने कहा कि वे भाई को राखी बांधने की खुशी में घर से निकली थीं। सरकार की निशुल्क बस सेवा की पहल अच्छी है, लेकिन इससे अच्छा था कि किराया ले लेते, कम से कम इस भीषण गर्मी में 3 किमी पैदल तो न चलना पड़ता। उन्होंने मांग की कि त्योहारों के समय बसों की नियमित फिटनेस और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।


अल्टरनेटर में तकनीकी खराबी आने के कारण सनौर के पास बस बंद हुई थी। उसे दुरुस्त करवाकर पठानकोट-रे रूट पर भेज दिया गया है। गगल में भी खराबी ठीक कर बस को रवाना कर दिया गया था। -विजय कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी डिपो पठानकोट

इंदौरा के सनौर के पास बस खराब होने के बाद पैदल गंतव्यों की ओर जाती महिलाएं। -संवाद

इंदौरा के सनौर के पास बस खराब होने के बाद पैदल गंतव्यों की ओर जाती महिलाएं। -संवाद

इंदौरा के सनौर के पास बस खराब होने के बाद पैदल गंतव्यों की ओर जाती महिलाएं। -संवाद

इंदौरा के सनौर के पास बस खराब होने के बाद पैदल गंतव्यों की ओर जाती महिलाएं। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed