फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Free online coaching provided to NEET and JEE aspirants

Kangra News: नीट और जेईई अभ्यर्थियों को दी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

Mon, 20 Oct 2025 04:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 04:49 AM IST
विज्ञापन
Free online coaching provided to NEET and JEE aspirants
धर्मशाला। समग्र शिक्षा अभियान के तहत धर्मशाला में नौ दिवसीय विंटर बूट कैंप आयोजित किया गया। इसमें प्रदेशभर से नीट, जेईई और आईआईटी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग दी गई। बूट कैंप का रविवार को समापन हुआ।
विज्ञापन

समापन अवसर पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग के एजीएम कैलाश चंद्र ठाकुर मुख्यातिथि रहे, जबकि एचपीटीडीसी धौलाधार के प्रबंधक विजय ठाकुर गेस्ट ऑफ ऑनर और जिला उपशिक्षा निदेशक (गुणवत्ता) एवं डीपीओ समग्र शिक्षा कंचन ज्योति विशेष अतिथि रहीं। यह बूट कैंप उप शिक्षा निदेशक कंचन ज्योति की देखरेख में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

जिला समन्वयक विश्वनाथ मलकोटिया ने बताया कि इसमें नौ जिलों के 11वीं व 12वीं कक्षा के कुल 70 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें लगभग 40 छात्राएं और 28 छात्र शामिल थे। बूट कैंप का मुख्य उद्देश्य मेधावी छात्रों को नीट, आईआईटी और जेईई की फ्री ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध करवाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप शिक्षा निदेशक कंचन ज्योति ने कहा कि इस आयोजन से छात्रों को अपने विषयों में गहन मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है, जिससे वे आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। कैंप में 8 एस्कॉर्ट टीचर्स ने अनुशासन व प्रबंधन में सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed