{"_id":"678025c2595fa75c3c09a4a6","slug":"free-legal-advice-available-from-common-service-centers-kangra-news-c-95-1-ssml1008-161262-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कॉमन सर्विस सेंटरों से मिल रही निशुल्क कानूनी सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कॉमन सर्विस सेंटरों से मिल रही निशुल्क कानूनी सलाह
Fri, 10 Jan 2025 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। लोक मित्र केंद्रों के माध्यम से लोगों को विधिक सलाह और परामर्श की निशुल्क सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। लोक मित्र केंद्र के जिला प्रबंधक सीआर ठाकुर ने बताया कि लोक मित्र केंद्रों के माध्यम से लोगों को विधिक सलाह और परामर्श देने के लिए वकीलों का पैनल बनाया है। ये सभी नागरिकों के लिए निशुल्क है। लोक मित्र संचालक ग्राम स्तर पर पैनल वकीलों के साथ लाभार्थियों के ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि टेली-लॉ वंचितों तक पहुंच एक ई-इंटरफेस तंत्र है जो मुकदमेबाजी से पहले के चरण में विधिक सलाह और परामर्श लेने का तंत्र है। सीएससी जिला प्रबंधक सीआर ठाकुर ने बताया कि अगर आपको कानूनी मदद चाहिए तो उसके लिए आपको अपने निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर पहुंचना होगा। वहां सीएससी संचालक मामले को सुनते हुए आपका केस पंजीकृत कर देंगे, जिस पर नामित वकील आपसे संपर्क करेंगे और मुफ्त में कानूनी सलाह देंगे।