{"_id":"6ab3c37ff300300ca90f989b","slug":"free-anti-rabies-vaccines-for-dogs-will-be-administered-in-the-state-starting-september-28-kangra-news-c-95-1-kng1060-257308-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: प्रदेश में 28 सितंबर से कुत्तों को मुफ्त लगेगा एंटी-रेबीज टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: प्रदेश में 28 सितंबर से कुत्तों को मुफ्त लगेगा एंटी-रेबीज टीका
Thu, 24 Sep 2026 05:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 24 Sep 2026 05:47 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। प्रदेश में 28 सितंबर से पालतू और बेसहारा कुत्तों के लिए मुफ्त एंटी-रेबीज टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। पशुपालन विभाग ने विश्व रेबीज दिवस (28 सितंबर) और विश्व पशु दिवस (4 अक्तूबर) के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में यह अभियान चलाने के आधिकारिक निर्देश जारी कर दिए हैं।
अभियान के सफल संचालन के लिए पशु कल्याण बोर्ड ने प्रत्येक उपमंडल को 10 हजार रुपये का बजट आवंटित किया है। इसमें से पांच हजार रुपये रेबीज दिवस और पांच हजार रुपये पशु दिवस के कार्यक्रमों पर खर्च होंगे। टीकाकरण के साथ ही स्थानीय पंचायतों, स्वयंसेवी संस्थाओं (एनजीओ) और पशु प्रेमियों के सहयोग से स्कूलों, कॉलेजों और गांवों में जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
इस वर्ष विश्व रेबीज दिवस की थीम ‘एक साथ मजबूत’ और विश्व पशु दिवस की थीम ‘दुनिया को उनकी नजरों से देखें’ तय की गई है। पशुपालन निदेशक डॉ. सजीव कुमार धीमान ने बताया कि यह विशेष अभियान वर्ष 2030 तक भारत को रेबीज मुक्त बनाने की राष्ट्रीय कार्ययोजना का हिस्सा है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से टीकाकरण के साथ कुत्तों की आबादी नियंत्रण पर भी ध्यान देने का आह्वान किया।