फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   four trees of Khair have been cut from government land in Kathal village

काथल गांव में सरकारी भूमि पर अवैध तरीके से काटे खैर के चार पेड़

Mon, 24 Jan 2022 11:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
four trees of Khair have been cut from government land in Kathal village
नूरपुर/जसूर (कांगड़ा)। विकास खंड नूरपुर की भलेटा पंचायत के गांव काथल में भी सरकारी भूमि से खैर के चार बड़े पेड़ों को अवैध तरीके से काटने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

वन विभाग को क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सोमवार को विभाग ने उस जगह दबिश दी तो मौके पर चार पेड़ों को काटने का मामला पाया। विभाग इसकी जांच में जुट गया है। जानकारी के अनुसार काथल गांव के वार्ड नंबर चार में निजी भूमि पर लगे खैर के पेड़ों का कटान चल रहा है। इसी आड़ में गुपचुप तरीके से सरकारी भूमि पर खैर के पेड़ों को भी निशाना बनाकर सरकारी खजाने को चपत लगाने की आशंका जताई जा रही है। इसी कड़ी में काथल गांव के वार्ड नंबर चार की सरकारी भूमि पर लंबी आयु के खैर के पेड़ों को वनकाटुओं ने काट दिया। क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी व स्थानीय लोगों ने भी संबंधित विभाग से इस मामले में जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले गंगथ बीट के तहत रिट व कंडवाल बीट के डैंकवा में भी वन भूमि से 68 पेड़ काटे गए थे। जांच के दौरान दो वनरक्षकों और एक बीओ को विभाग ने निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
काथल में कटे चार पेड़ों का विभाग ने मुआयना किया है। इस जगह की राजस्व संबंधी भी पूरी जांच की जा रही है।- विकल्प यादव, डीएफओ, नूरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed