फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Four other accused who fled after fatally attacking a young man in Kangra Tehsil Chowk were also caught.

Kangra News: कांगड़ा तहसील चौक में युवक पर जानलेवा हमला कर भागे चार अन्य आरोपी भी पकड़े

Sat, 11 Jan 2025 07:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 11 Jan 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
Four other accused who fled after fatally attacking a young man in Kangra Tehsil Chowk were also caught.
कांगड़ा। कांगड़ा शहर के तहसील चौक पर एक युवक पर हमला करने वाले चार और आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि तहसील चौक के नजदीक कांगड़ा कोर्ट परिसर के बाहर 18 दिसंबर को आठ लोगों ने 27 वर्षीय अतुल पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। अतुल पर तलवार और बेसबॉल बैट से वार किए थे। उनेके सिर और अन्य जगहों पर गंभीर चोटें आई थीं।
विज्ञापन

टांडा मेडिकल कॉलेज में वह कई दिन तक अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष करते रहे। वहीं, कांगड़ा पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, दंगा और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार बाइक पर सवार आठ लोगों की पहचान की गई। आठ में से चार को घटना के कुछ दिन के बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उनकी पहचान ईशान, सारांश, अंशुल और साहिल के रूप में हुई है। अन्य चार आरोपी पुलिस की पहुंच से बाहर थे। अब इन चार अन्य आरोपियों मनप्रीत, तरनजीत, रमन और करण को कांगड़ा के तहसील चौक के पास गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी गुप्त गंगा और आसपास के इलाकों से हैं।
विज्ञापन

अमृतसर-लुधियाना में रहे
भाग गए चार आरोपी कई दिन तक वे एक स्थान से दूसरे स्थान पर भागते रहे और वे चामुंडा, इंद्रूनाग मंदिर, अमृतसर और लुधियाना में रहे। न्यायालय ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए उन्हें जमानत देने से इंकार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसों के लेन-देन को लेकर शुरू हुआ था झगड़ा
डीएसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि झगड़ा पैसों के लेन-देन को लेकर शुरू हुआ था। गिरफ्तार किए गए लोगों को शनिवार को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed