{"_id":"66b92ab88804dbd64708730d","slug":"four-lane-under-construction-near-ranital-caved-in-railway-track-uprooted-at-many-places-kangra-news-c-95-1-kng1002-143075-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: रानीताल के पास निर्माणाधीन फोरलेन धंसा, जगह-जगह रेलवे ट्रैक उखड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: रानीताल के पास निर्माणाधीन फोरलेन धंसा, जगह-जगह रेलवे ट्रैक उखड़ा
Mon, 12 Aug 2024 02:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
फोरलेन का धंसा हिस्सा। संवाद
कांगड़ा। शनिवार से जारी मूसलाधार बारिश से रानीताल के पास रविवार सुबह डंगा ढहने से निर्माणाधीन फोरलेन का एक हिस्सा धंस गया। इस कारण निर्माणाधीन फोरलेन के एकतरफ से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। वहीं, समेला के पास रेलवे ट्रैक को भी भारी नुकसान पहुंचा है। कांगड़ा से लेकर रानीताल तक रेललाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुई है। हालांकि रेलगाड़ी की आवाजाही पहले से ही बंद थी, अब इसे बहाल होने में काफी वक्त लग सकता है।
उधर, फोरलेन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर कविराज चौहान ने बताया कि कांगड़ा में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण रानीताल के समीप फोरलेन का हिस्सा धंस गया है। इस क्षतिग्रस्त हिस्से का दोबारा निर्माण करवाया जाएगा, ताकि वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी न उठाना पड़े। उधर, बरसात से खोली गांव में एक पक्के मकान पर पेड़ गिर गया। वार्ड नंबर एक के रघुवीर सिंह के मकान पर यह पेड़ गिरा गनीमत यह रही किसी जान का नुकसान नहीं हुआ। इलाके के पटवारी सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने नुकसान की रिपोर्ट बनाई।