{"_id":"677d72fdd83a1a500b0ba2a7","slug":"four-girl-students-of-st-rudraksh-convent-school-selected-for-national-competition-kangra-news-c-399-1-sml1046-246088-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सेंट रुद्राक्ष काॅन्वेंट स्कूल की चार छात्राएं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सेंट रुद्राक्ष काॅन्वेंट स्कूल की चार छात्राएं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। सेंट रुद्राक्ष काॅन्वेंट स्कूल खब्बल-कथोली की चार छात्राएं अन्नदिता राजपूत, कशिश, मानसी और अभिका का चयन 19वीं राष्ट्रीय कैडेट तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
चारों छात्राएं मंगलवार को 19वीं राष्ट्रीय कैडेट तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड के रूद्रपुर के लिए हिमाचल की टीम के साथ रवाना हुई हैं। यह प्रतियोगिता 8 जनवरी से 11 जनवरी तक उत्तराखंड रूद्रपुर में चलेगी। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लगभग 21 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
इस टीम के साथ दो कोच और दो मैनेजर भेजे गए। कांगड़ा तलवारबाजी संघ के महासचिव स्वर्ण सिंह राजपूत ने खिलाड़ियों को बधाई दी। अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। टीम की रवानगी के मौके पर हिमाचल प्रदेश तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष शादी लाल गोस्वामी, महासचिव अतुल ठाकुर, मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा और महासचिव स्वर्ण सिंह राजपूत आदि उपस्थित रहे।