फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Four cultural evenings will be held in Palampur Holi fair

राज्य स्तरीय होली मेला पालमपुर में होंगी चार सांस्कृतिक संध्याएं

Wed, 02 Mar 2022 11:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Four cultural evenings will be held in Palampur Holi fair
पालमपुर (कांगड़ा)। राज्य स्तरीय होली मेला पालमपुर में इस बार चार सांस्कृतिक संध्याएं करवाई जाएंगी। कोरोना के दो साल बाद दर्शकों का इस बार होली मेले में भरपूर मनोरंजन होगा। राज्य स्तरीय होली महोत्सव-2022 के आयोजन की समीक्षा बैठक में यह फैसला कर लिया गया।
विज्ञापन

होली मेला कमेटी की बैठक अध्यक्ष एवं एसडीएम डॉ. अमित गुलेरिया की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी और वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, प्रदेश भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ के संयोजक विनय शर्मा, जिलाध्यक्ष हरिदत्त शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। पालमपुर का राज्य स्तरीय होली मेला पंद्रह से 18 मार्च तक चलेगा। इसमें चार सांस्कृतिक संध्याएं होंगी। पहली दो संध्याएं पहाड़ी, तीसरी पंजाबी और चौथी संध्या हिंदी गानों से भरपूर होगी। सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया जाएगा। सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि पालमपुर होली का समृद्ध और धार्मिक इतिहास है और इसके महत्व को बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि मेले सभी के होते हैं और हमें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अपनी सांस्कृतिक, धरोहर और परंपराओं को सहेजने और संरक्षित रखने के लिए सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है। बैठक में नगर निगम आयुक्त डॉ. विक्रम महाजन, डीएसपी गुरबचन सिंह, तहसीलदार सार्थक शर्मा सहित मेला समिति के सरकारी और गैरसरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय होली में मेले में इस बार वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। साथ में बेबी शो 15 मार्च, फैंसी ड्रेस 16 मार्च, 18 मार्च को
महिलाओं के लिए मटका फोड़, रस्साकशी और म्यूजिकल चेयर आयोजित करने का फैसला लिया गया। मेले में झांकियां भी निकाली जाएंगी। वहीं कुश्ती और अन्य खेलें नहीं होंगी। राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने प्रशासन से पालमपुर में बड़े मैदान के लिए भूमि का चयन करने के निर्देश दिए। कहा कि इससे बच्चों को खेल मैदान के अलावा बड़े आयोजनों के लिए स्थान प्राप्त हो सके। उन्होंने खेल मैदान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed