{"_id":"679bca3db90686531c0b848c","slug":"foundation-stone-of-community-building-worth-rs-33-lakhs-laid-in-bhalun-panchayat-kangra-news-c-95-1-kng1004-163625-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: भलूं पंचायत में 33 लाख के सामुदायिक भवन का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: भलूं पंचायत में 33 लाख के सामुदायिक भवन का शिलान्यास
Fri, 31 Jan 2025 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने वीरवार को भलूं पंचायत में सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया। इस सामुदायिक भवन का निर्माण दो फेज में होगा। पहले फेज में ग्राउंड फ्लोर पर 33 लाख रुपये की राशि से पंचायत भवन बनाया जाएगा और दूसरे फेज में पहली मंजिल पर हाल का निर्माण किया जाएगा। कृषि मंत्री ने कहा कि पंचायतें विकास की कड़ी होती हैं और इनकी मजबूती के लिए अनेक कदम उठाए जा रहे हैं।
उनके राजनीति में आने से पहले विधानसभा क्षेत्र में पानी, सड़क, बिजली की सुविधा नहीं थी। लेकिन, आज विधानसभा क्षेत्र के हर घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। क्षेत्र में सबसे पहला ट्यूबवेल भलूं में ही लगवाया गया था। इस दौरान मंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान के विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।