Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Found guilty of beating a woman with a stick and using abusive language

Kangra News: महिला को डंडे से पीटने और गाली-गलौज करने पर दोषी करार

Mon, 23 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Found guilty of beating a woman with a stick and using abusive language
उपप्रधान समेत चार गवाहों की गवाही से साबित हुआ आरोप
विज्ञापन

दोषी को पहली दिसंबर को अदालत सुनाएगी सजा


संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। घर के आंगन में घुसकर महिला से गाली-गलौज और डंडे से मारपीट करने के मामले में अदालत ने एक व्यक्ति को दोषी करार दिया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-द्वितीय देहरा गौरव चौधरी की अदालत ने आरोपी जोगिंद्र सिंह को भारतीय दंड संहिता की धारा 451, 323 और 504 के तहत दोषी ठहराया है। अदालत अब एक दिसंबर को सजा निर्धारित करेगी।
अभियोजन पक्ष के अनुसार 25 फरवरी 2020 को रात करीब 7:45 बजे सासन घल्लौर में इंदु बाला अपने घर पर पति और बच्चों के साथ खाना खा रही थीं। इसी दौरान जोगिंद्र सिंह उनके घर के आंगन में पहुंचा और महिला व उसके पति के साथ गाली-गलौज करने लगा। महिला ने इसका विरोध किया और गांव के उपप्रधान हरबंस को बुलाने की बात कही। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने डंडे से महिला पर हमला कर दिया, जिससे उनके पैर में चोटें आईं।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर उपप्रधान मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने उनके सामने भी महिला से मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ज्वालामुखी थाने में मामला दर्ज कर जांच के बाद अदालत में चालान पेश किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने नौ गवाह पेश किए। अदालत ने शिकायतकर्ता, उनके पति, सास और तत्कालीन उपप्रधान की गवाही को एक-दूसरे का समर्थन करने वाला पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव पक्ष की ओर से गवाहों के पारिवारिक संबंधों और स्वतंत्र गवाहों की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए गए, लेकिन अदालत ने इन्हें अभियोजन पक्ष के साक्ष्यों को खारिज करने के लिए पर्याप्त नहीं माना। अदालत के अनुसार अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित करने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed