{"_id":"68fbdf73b0dc4756f10d3c01","slug":"former-mla-told-about-the-schemes-of-the-central-government-in-ghadjarot-kangra-news-c-95-1-ssml1020-202429-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: घाड़जरोट में पूर्व विधायक ने बताईं केंद्र सरकार की योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: घाड़जरोट में पूर्व विधायक ने बताईं केंद्र सरकार की योजनाएं
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। जवाली विधानसभा क्षेत्र के घाड़जरोट में पूर्व विधायक एवं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य अर्जुन ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याण नीतियों एवं योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया।
पूर्व विधायक ने आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया। जवाली के कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने विधायक से मंत्री बनते ही जवाली में स्थित ब्लॉक की डीनोटिफिकेशन पर हस्ताक्षर कर दिए तथा जवाली के लोगों को ब्लॉक से वंचित कर दिया। वहीं पांच करोड़ की लागत से बनी गोशाला के बावजूद लावारिस पशुओं को सहारा नहीं दिया जो बेहद शर्मनाक है।
जवाली हल्के में पानी, सड़क व बिजली की सुविधा चरमरा कर रह गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले 2027 के चुनाव में जवाली की जनता उनको इसका सबक जरूर सिखाएगी। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य घाड़ दो से जीवना राणा, प्रधान पनालथ कैप्टन रमेश गुलेरिया, प्रधान हरसर ममता चौधरी, संसार सिंह जट्ट, बूथ अध्यक्ष दुनी चंद मैहरा आदि मौजूद रहे।