फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Forest department will woo tourists with camping site

Kangra News: कैंपिंग साइट से पर्यटकों को रिझाएगा वन विभाग

Mon, 10 Jun 2024 03:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Forest department will woo tourists with camping site
मैक्लोडगंज। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के धर्मकोट में वन विभाग ने कैंपिंग साइट के माध्यम से पर्यटकों को आकर्षित करने की पहल की है। इस कैंपिंग साइट में हरे-भरे पेड़ों के बीच पर्यटकों को ठहरने की सुविधा मिलेगी। पर्यटक कुछ पल सुकून से बिताने के लिए पर्यटन नगरी धर्मशाला और मैक्लोडगंज का रुख करते हैं। हालांकि धर्मशाला और मैक्लोडगंज में काफी होटल उपलब्ध हैं, लेकिन पर्यटक एकांत में समय बिताना पसंद करते हैं। इसी को देखते हुए वन विभाग कैंपिंग साइट विकसित कर रहा है, जहां पर पर्यटक ठहरकर शांति महसूस कर सकें।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पर्यटन विभाग की ओर से विकसित की जा रही कैंपिंग साइट में लकड़ी के हट्स बनाए गए हैं। हट्स इस तरह के बनाए गए हैं, जिनमें शौचालय सहित बॉलकनी की भी सुविधा है। लकड़ी की बनी इन हट्स के शौचालय में मारबल बिछाया गया है। हरे-भरे देवदार के पेड़ों के बीच बनाए गए हट्स में ठहरने का पर्यटक आगामी समय में आनंद ले सकेंगे। उधर, वन विभाग धर्मशाला के डीएफओ दिनेश शर्मा का कहना है कि धर्मकोट क्षेत्र में कैंपिंग साइट विकसित की जा रही है। इस साइट में लकड़ी के हट्स भी बनाए गए हैं। साइट का कार्य अंतिम चरण में है, जल्द यहां पर ठहरने की सुविधा पर्यटकों को उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed