फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Forest department will plant 20 thousand saplings in Kangra range

Kangra News: कांगड़ा रेंज में 20 हजार पौधे रोपेगा वन विभाग

Sun, 06 Jul 2025 05:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 06 Jul 2025 05:52 AM IST
विज्ञापन
Forest department will plant 20 thousand saplings in Kangra range
कांगड़ा। वन रेंज कांगड़ा के तहत इस वर्ष लगभग 20 हजार पौधे रोपे जाएंगे, जिससे जंगलों को और हरा-भरा किया जाएगा। विभागीय जानकारी के अनुसार वर्ष 2025-26 के लिए पौधरोपण के लिए वन मंडल कांगड़ा ने कार्ययोजना बना ली है। पौधराेपण अभियान का शुभारंभ वन महाेत्सव के साथ ही किया जाएगा। इस अभियान में जिला के विभाग और विभिन्न गैर सरकारी संगठनों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। विभाग की ओर से कांगड़ा रेंज के जंगलों में हरड़, बेहड़ा, आंवला, अर्जुन, खैर, शीशम, कचनार, बांस, देसी आम और जामुन आदि के पौधे रोपे जाएंगे।
विज्ञापन




वन खंड अधिकारी कांगड़ा मुनीष कुमार ने कहा कि वन संपदा काे हरा-भरा बनाने के लिए वन विभाग की ओर से कांगड़ा रेंज में लगभग 20 हजार औषधीय व फलदार पौधे राेपे जाएंगे। विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed