फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Forceful orders being imposed on spokespersons cannot be tolerated: Manhas

प्रवक्ताओं पर थोपे जा रहे जबरदस्ती के आदेश बर्दाश्त नहीं : मन्हास

Mon, 17 Nov 2025 01:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Forceful orders being imposed on spokespersons cannot be tolerated: Manhas
कांगड़ा। स्कूल प्रवक्ता संघ जिला कांगड़ा के प्रधान सिकंदर मन्हास ने कहा कि वर्तमान में शिक्षा विभाग की ओर से प्रवक्ता वर्ग पर थोपे जा रहे जबरदस्ती के आदेश बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। आपसी एकजुटता से ही प्रवक्ता वर्ग के अधिकारों की सुरक्षा के लिए सरकार और शिक्षा विभाग के समक्ष उचित ढंग से संवाद स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में टीजीटी और सीएंडवी के पद खाली चल रहे हैं, वहां पर प्रवक्ता स्वयं छठी से 10वीं कक्षाओं को पढ़ाने के लिए आगे आ जाते हैं लेकिन जहां पर पहले से ही टीजीटी और सीएंडवी के पद भरे पड़े हैं, वहां प्रवक्ताओं को पढ़ाने के आदेश देना सही नहीं है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि वर्तमान समय में राज्यभर के स्कूलों में प्रधानाचार्यों के 900 से अधिक पद खाली पड़े हैं, लेकिन सरकार इन्हें भरने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। संघ की ओर से बार-वार आग्रह करने के बावजूद अभी तक शिक्षा विभाग ने इन खाली पदों को भरने में अपनी कोई रुचि नहीं दिखाई है। बैठक में उपस्थित सभी प्रवक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि स्कूलों में मुखिया के न होने से बच्चों की पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ता है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य पदोन्नति का कार्य सरकार और शिक्षा विभाग को प्राथमिकता के आधार पर अतिशीघ्र करना चाहिए। बैठक में संघ के उपप्रधान सतीश कुमार, शिक्षा बोर्ड समन्वय कमेटी सचिव अजय कुमार, जिला कांगड़ा वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज कुमार, आदित्य कुमार, सुरेश कुमार, हार्मिंदर मनकोटिया, अजय कुमार, श्याम लाल, अनीता कुमारी, स्मृति चौधरी और राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। बैठक चंद्रजीत गिल की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed