धर्मशाला। व्यापार मंडल धर्मशाला की बैठक शुक्रवार को प्रधान नरेंद्र जंवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में व्यापार मंडल ने चर्चा के दौरान सहमति जताई कि केंद्रीय विश्वविद्यालय का सौ फीसदी निर्माण धर्मशाला में होना चाहिए। अगर सरकार ऐसा नहीं करती, तो सांकेतिक विरोध के रूप में एक दिन के लिए सभी व्यापारिक संस्थानों को बंद रखा जाएगा। वहीं बैठक में दौरान कोतवाली बाजार में ग्राहकों और कारोबारियों के लिए निशुल्क पार्किंग की सुविधा मुहैया करवाने पर सहमति जताई।
बैठक में व्यापार मंडल कार्यालय के पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। व्यापार मंडल के प्रधान नरेंद्र जंवाल ने बताया कि तेजिंद्र सिंह को वाइस प्रेजिडेंट, गरीश गांधी को संयुक्त सचिव, गर्वित अरोड़ा को संयुक्त कोषाध्यक्ष और चिंतराम धीमान को प्रेस सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोतवाली बाजार में रंधीर शेखरी, आरके अग्रवाल, मनोहर लाल, जसप्रीत मल्होत्रा, आर. महाजन, सतीश भट्ट, सुनील मनोचा, वरिंद्र, लक्ष्मण दास गांधी, विनय कपूर, राजीव मेहता को वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सिनेमा रोड बाजार में देवेंद्र अरोड़ा, विजय कुमार, कैंट रोड बाजार में सुरेश शर्मा, राकेश महाजन, हुक्म चंद, अजिंद्र चकवाल, हरजीत सिंह, गुरुद्वारा रोड बाजार में सुरिंद्र महाजन, विनोद निश्चल, तेजिंद्र सिंह, राम गोपाल, राजेश वर्मा, सरदार हरपाल सिंह, जगदीश रुस्तगी, ओल्ड चड़ी रोड बाजार में सुरेश रुस्तगी, मीट बाजार में नीरज महाजन और खड़ा डंडा रोड बाजार में अश्विनी कुमार को वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया गया है।