फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Flowers on the roadside, fruit trees near the cremation grounds and Bel-peepal saplings planted in temples.

Kangra News: सड़क किनारे फूल, श्मशान घाटों के पास फलदार और मंदिरों में लगाए बेल-पीपल के पौधे

Sun, 28 Jul 2024 06:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 28 Jul 2024 06:00 PM IST
विज्ञापन
Flowers on the roadside, fruit trees near the cremation grounds and Bel-peepal saplings planted in temples.
नगर निगम धर्मशाला में पौधरोपण अभियान के तहत रोपे छह हजार फलदार पौधे-फूल
विज्ञापन

धर्मशाला के सभी 17 वार्डों में पौधों की देखभाल के लिए नोडल ऑफिसर किए नियुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला में रविवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान शहरभर में छह हजार पौधे और फूल रोपे गए। पौधरोपण अभियान में मेयर नीनू शर्मा ने मुख्यातिथि और पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने विशेष अतिथि के रूप में पौधरोपण किया।
नगर निगम और स्मार्ट सिटी प्रबंधन की ओर से पौधारोपण की शुरुआत पिंगल नाला वार्ड नंबर 8 में की गई। रविवार को शहर में सड़कों के किनारे खुशबूदार और सजावटी फूल लगाए गए। इसमें बॉटल ब्रश, हारश्रृंगार, गुलमोहर, अमलतास, टिकोमा, बोगन विलिया, फ्लेम वाइन किस्म के पौधे शामिल रहे। वहीं, शहर के सभी श्मशान घाटों के पास फलदार पौधे रोपे गए। इसके अलावा मंदिरों के साथ बेल और पीपल के अलावा अन्य पौधे रोपे गए। एक ही दिन में शहर में छह हजार पौधे रोपने के अभियान में स्थानीय लोगों और कई समाजसेवी संस्थाओं ने अलावा उद्यान, वन विभाग और पुलिस ने भी सहयोग दिया। इन पौधों की देखभाल और संरक्षण के लिए नगर निगम की ओर से कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी की ओर से हर दूसरे दिन पौधों को पानी दिया जाएगा और इनका ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन

देखभाल के नोडल अधिकारी नियुक्त
पौधों की देखभाल के लिए सभी 17 वार्डों में 17 नोडल ऑफिसर भी नियुक्त किए गए हैं। वार्ड नंबर एक में रितिक चौधरी, वार्ड 2 से संदीप कुमार, वार्ड 3 में विशाल कुमार, 4 से अमर भट्टनागर, विपिन कुमार, 5 से शुभम, 6 से वरुण कुमार, 7 के सरिता देवी, 8 से राहुल लूखरा, 9 से अभय, 10 से शिव चरन वालिया, 11 से आरती, 12 से नवीन सिंह, 13 से संकर जोशी, 14 के नवीन कुमार, 15 के सुनील कुमार, 16 से दिग्विजय सिंह और 17 से शुभम चौधरी को नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर निगम के कमिश्नर जफर इकबाल और मेयर नीनू शर्मा ने बताया कि धर्मशाला के सौंदर्यीकरण के लिए नगर निगम और स्मार्ट सिटी प्रबंधन की पहल से धर्मशाला नगर निगम के सभी वार्डों में पौधरोपण का आयोजन किया गया है। इसमें धर्मशाला के सभी वार्डों में 6000 पौधे रोपे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed