फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Floods have blocked Losar-Kunjam and Darcha-Shinkula-Zanskar roads, tourist vehicles stranded

Kangra News: स्वरोजगार की राह पर दौड़ने लगी ई-टैक्सी, सरकारी विभाग कर रहे हायर

Thu, 26 Jun 2025 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Floods have blocked Losar-Kunjam and Darcha-Shinkula-Zanskar roads, tourist vehicles stranded
खास खबर:
विज्ञापन

राजीव गांधी र्स्टाटअप योजना के तहत खरीदी हैं ई-टैक्सी, अब तक पांच वाहन हायर किए
तीन कुल्लू जिला और दो शिमला में दे रही हैं सेवाएं, दो का अनुबंध करने की तैयारी
गौरीशंकर
कुल्लू। जिले में ई-टैक्सी सेवा सेवा स्वरोजगार की राह पर दौड़ने लगी है। राजीव गांधी स्वरोजगार र्स्टाटअप योजना के तहत सरकारी विभागों में हायर की जाने वाली ई-टैक्सी सेवा से युवाओं को रोजगार प्राप्त करने का मौका मिलने लगा है। जिले में इस योजना के तहत सरकारी विभागों में पांच ई-टैक्सियों को हायर किया जा चुका है, जिससे टैक्सी खरीदने वाले युवा को दोहरा फायदा हो रहा है।
इसमें टैक्सी खरीदने के लिए जहां 50 फीसदी तक का सरकार की ओर से अनुदान मिल रहा है, वहीं सरकारी विभागों में इन्हें हायर होने से युवाओं को काम के लिए भटकना भी नहीं पड़ रहा है। ऐसे में यह योजना युवाओं के लिए लाभकारी साबित होने लगी है।
विज्ञापन

कुल्लू जिले में पांच लोगों की ई-टैक्सियों को सरकारी विभागों में हायर किया जा चुका है जिसमें दो ई-टैक्सी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) में लगाई गई हैं। जबकि एक जलशक्ति विभाग कुल्लू, एक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) रामपुर और एक को जल शक्ति विभाग शिमला में लगाया गया है। इन पांच लोगों की टैक्सी को विभाग ने अनुबंध कर हायर किया है। जबकि दो ई-टैक्सी मालिकों के साथ विभागों की ओर से अनुबंध करने की तैयारी है जिसके चलते कुल्लू जिले से अब 7 ई-टैक्सियां सरकारी विभागों में सेवाएं देंगी। इससे टैक्सी खरीदने वाले के साथ वाहन में नियुक्त होने वाले चालक को भी रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण
हालांकि प्रदेश में ई-वाहन चलाने का मकसद है, लेकिन इसकी शुरुआत सरकारी विभागों में पेट्रोल और डीजल के वाहनों के स्थान पर ई-वाहन शामिल करने की मुहिम चल रही है। इस योजना के तहत रोजगार प्रदान करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण करना भी उद्देश्य है।

बाक्स,
अब तक विभाग के पांच लोगों ने ई-टैक्सी के माध्यम से सरकारी विभागों में सेवाएं देने के लिए आवेदन किया था जिनके साथ विभागों ने अनुबंध कर सेवाएं शुरू कर दी हैं। जबकि दो और ने आवेदन किया है जिनका अनुबंध होना बाकी है और वह भी जल्द सेवा शुरू करेंगे।
जितेंद्र कुमार, जिला रोजगार अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed