फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Five online courses will start in CU

Kangra News: सीयू धर्मशाला में शुरू होंगे पांच ऑनलाइन कोर्स

Sun, 20 Jul 2025 06:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 06:46 AM IST
विज्ञापन
Five online courses will start in CU
धर्मशाला। सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) में अब ऑनलाइन पढ़ाई होगी। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो (यूजीसी-डीईबी) ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी के सीडीओई को पांच कोर्सिस में ऑनलाइन पढ़ाई की अनुमति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

पांच कोर्सिस के स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में राजनीति विज्ञान, इतिहास और अर्थशास्त्र में असीमित सीटों के लिए दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र को अनुमति मिली है लेकिन एमसीए और एमबीए जैसे तकनीकी और व्यावसायिक कार्यक्रम के लिए केंद्र ने जितनी सीटें मांगी थी, उतनी ही यूजीसी के दूरस्थ शिक्षा ब्यूरो से प्राप्त हुई हैं। इनमें एमसीए में 200 और एमबीए में 500 सीटों के लिए विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। शीघ्र ही इन सभी कार्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे अनेक विद्यार्थी लाभ लेंगे।
विज्ञापन

सेंट्रल यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. सत प्रकाश बंसल ने कहा कि पिछले वर्ष विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर यह घोषणा की गई थी कि विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र को शुरू किया जाएगा। विद्यार्थियों को अब ऑनलाइन शिक्षा प्रदान की जाएगी। सीडीओई के निदेशक प्रो. विशाल सूद नेे कहा कि विश्वविद्यालय में ऑनलाइन शिक्षण सामग्री और वीडियो लेक्चर का काम भी तेज गति से चल रहा है और आने वाले समय में यह केंद्र अन्य विषयों को भी शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed