फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Five archers from Kangra selected for national competition

Kangra News: कांगड़ा के पांच तीरंदाज राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयनित

Tue, 11 Nov 2025 07:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 11 Nov 2025 07:36 AM IST
विज्ञापन
Five archers from Kangra selected for national competition
योल (कांगड़ा)। शाहपुर में आठ नवंबर को हुई राज्य स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में कांगड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपना दबदबा कायम किया है। कांगड़ा के तीरंदाजों ने कई पदक अपने नाम किए और पांच प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
विज्ञापन

जिला तीरंदाजी एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। व्यक्तिगत स्पर्धा में जूनियर वर्ग में क्रिश राणा और अक्रित ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीते। वहीं, सब-जूनियर वर्ग में पर्व चौधरी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसी वर्ग में सुमीन राणा और सेजल कपूर ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं, टीम वर्ग में भी कांगड़ा का प्रदर्शन दमदार रहा। जिला तीरंदाजी एसोसिएशन और कोच अमिता मान ने कहा कि गर्ल्स टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि बॉयज टीम रजत पदक जीतने में सफल रही। चयनित खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे। सब-जूनियर वर्ग की नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) में, जबकि जूनियर वर्ग की चैंपियनशिप रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed