फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Fish production will increase, 62.52 lakh seeds planted in Pong

Kangra News: बढ़ेगा मत्स्य उत्पादन, पौंग में डाले 62.52 लाख बीज

Sat, 27 Sep 2025 05:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 27 Sep 2025 05:13 PM IST
सार

कांगड़ा जिले की महाराणा प्रताप सागर झील में मत्स्य विभाग ने इस वर्ष मछली उत्पादन बढ़ाने के लिए 62.52 लाख मछली बीज डाले। इससे 8.92 करोड़ रुपये का मछली उत्पादन हुआ और स्थानीय मछुआरों की आय में वृद्धि हुई।

विज्ञापन
Fish production will increase, 62.52 lakh seeds planted in Pong
पौंग झील में मछली बीज डालते हुए विभाग के कर्मी। स्रोत: विभाग

विस्तार

फतेहपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित महाराणा प्रताप सागर (पौंग झील) में मत्स्य विभाग ने इस वर्ष मछली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 62.52 लाख मछली बीज डाले हैं। निदेशक मत्स्य विभाग विवेक चंदेल ने बताया कि इनमें कतला (23.46 लाख), रोहू (24.06 लाख), मोरी (5 लाख) और ग्रास कार्प (10 लाख) प्रजातियों के बीज शामिल हैं।
विज्ञापन

बीज डालने की प्रक्रिया झील के सिहाल, डाडासीबा और जंबल (बेही) क्षेत्रों में पूरी की गई। अंतिम चरण 25 सितंबर को सिहाल में सम्पन्न हुआ, जिसमें एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती विशेष रूप से उपस्थित रहे। मत्स्य विभाग के अनुसार वर्ष 2024-25 में पौंग झील से 3,87,533 किलोग्राम मछली का उत्पादन हुआ, जिसकी बाजार कीमत लगभग 8.92 करोड़ रुपये रही।
विज्ञापन

इससे विभाग को करीब 1.33 करोड़ रुपये की रॉयल्टी प्राप्त हुई। इस साल नंदपुर मत्स्य सहकारी सभा ने रिकॉर्ड 312 रुपये प्रति किलो की दर से मछली बेची। एसडीएम विश्रुत भारती ने कहा कि झील संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय मछुआरों की आय में वृद्धि कर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed