फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   First International Open FIDE Rated Rapid Chess Tournament begins in Kangra

Kangra News: कांगड़ा में पहला इंटरनेशनल ओपन फिडे रेटेड रैपिड चेस टूर्नामेंट शुरू

Sun, 04 Jan 2026 07:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 04 Jan 2026 07:54 AM IST
विज्ञापन
First International Open FIDE Rated Rapid Chess Tournament begins in Kangra
कांगडा में ओपन चेस टूर्नामेंट में शह और मात की चाल चलते खिलाड़ी। -स्रोत : आयोजक
कांगड़ा। फर्स्ट कांगड़ा इंटरनेशनल ओपन फिडे रेटेड रैपिड चेस टूर्नामेंट का शुभारंभ शनिवार को परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने किया। कांगड़ा में इस तरह का यह पहला टूर्नामेंट है, जिसमें 2.5 लाख रुपये के नकद इनाम रखे गए हैं।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्टेट चेस एसोसिएशन के सौजन्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में 350 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें दो अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी शामिल हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यातिथि अजय वर्मा ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आयोजन के लिए 11 हजार रुपये की राशि भी प्रदान की।
विज्ञापन

पहले दिन चार राउंड के बाद आर्यन वार्ष्णेय, अरिक्ष ठाकुर, अंशु भार्गव, ओजस्वी सिंह, प्रकाश राम, जयंत चौहान, लक्षित, सुभाष शुक्ला, केशव सूद, मन प्रीत सिंह, जतिन शर्मा और समीर शेरगिल चार-चार अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय कुमार, सचिव दीपक चुग सहित अन्य पदाधिकारी व खिलाड़ी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed