फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   First installment of Rs 630 crore received for Gaggal Airport expansion

Kangra News: गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए मिली 630 करोड़ की पहली किस्त

Sat, 24 Aug 2024 04:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
First installment of Rs 630 crore received for Gaggal Airport expansion
धर्मशाला। गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए 630 करोड़ रुपये की पहली किस्त आ चुकी है। इस दौरान विस्थापित होने वाले लोगों को मुआवजे के रूप में करीब 3,350 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे। एयरपोर्ट विस्थापितों को मुहाल के आधार पर मुआवजा आवंटन का कार्य शुरू किया जाएगा। गगल हवाई अड्डा विस्तार के लिए भू अधिग्रहण की अधिसूचना 17 अगस्त को प्रदेश सरकार ने की है। इस दौरान कांगड़ा और शाहपुर तहसीलों के तहत 3,038 के करीब खसरा नंबरों से प्रभावितों की भूमि के अधिग्रहण की बात कही गई है, जबकि शेष बचे अन्य खसरा नंबरों को भी जोड़कर उन्हें भी मुआवजा मुहैया करवाया जाएगा।
विज्ञापन

इस मुआवजा आवंटन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। गगल एयरपोर्ट विस्थापितों को मुआवजा देने के लिए 630 करोड़ रुपये की पहली किस्त प्राप्त हो चुकी है, जबकि शेष बची अन्य राशि को भी जल्द ही प्राप्त हो जाएगी। इस मुआवजा राशि को मुहाल के आधार पर विस्थापितों में वितरित किया जाएगा। एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा के तहत बाग, बल्ला, बरस्वालकड़, भेड़ी, ढुगियारी खास, गगल खास, झिकली इच्छी, मुगरेहड़, सहौड़ा और सनौरा गांव आएंगे। इसके अलावा शाहपुर विधानसभा के तहत रछियालु, जुगेहड़, भड़ोत और क्योड़ी गांव आएंगे। वहीं, मौजूदा समय में चल रहे 1,370 मीटर लंबी और 30 मीटर हवाई चौड़ी पर जहाज उतर और उड़ान भर रहे हैं, लेकिन अब अब रनवे को 3,110 मीटर करने का प्रस्ताव है, जिसके लिए भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी हो चुकी है।
विज्ञापन



इनसेट:
किस मुहाल से कितने हैं खसरा नंबरों को किया गया है चिह्नित
एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में शाहपुर और कांगड़ा तहसील के तहत कुल 14 तुहाल आएंगे। इनमें से बाग मुहाल से 114, बल्ला से 157, वरसवालकड़ से 431, भेड़ी से 67, ढुग्यारी खास से 41, गगल खास से 604, झिकली इच्छी से 376, मुंगरेहड़ से 49, सहौड़ा से 65 और सनौर से 260 महाल कांगड़ा तहसील के तहत आने हैं। इसके अलावा शाहपुर तहसील के तहत रछियालू से 617, जुगेहड़ से 77, भड़ोत से 14 और क्योड़ी मुहाल के तहत 166 खसरों का अधिग्रहण किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स-
गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण कार्य के चलते भू अधिग्रहण के लिए 630 करोड़ रुपये की पहली किस्त प्राप्त हो चुकी है। शेष बची अन्य किस्तें भी जल्द ही मुहैया होंगी। प्राप्त राशि से मुहाल के आधार पर विस्थापितों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- डॉ. हरीश गज्जू, एडीएम, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed