फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Fire will be extinguished using water from the Gamru STP; hydrant posts will be set up in two wards.

Kangra News: गमरू एसटीपी के पानी से बुझेगी आग, दो वार्डों में बनेंगी हाईड्रेंट पोस्टें

Tue, 27 Oct 2026 05:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 27 Oct 2026 05:21 AM IST
विज्ञापन
Fire will be extinguished using water from the Gamru STP; hydrant posts will be set up in two wards.
शामनगर और रामनगर में मिलेगा उपचारित पानी, दमकल विभाग को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

आगजनी की घटना के दौरान पानी की उपलब्धता बढ़ाने में मिलेगी मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला में आग की घटनाओं के दौरान पानी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए अब गमरू स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के ट्रीटेड वाटर का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए शामनगर और रामनगर वार्ड में विशेष हाईड्रेंट पोस्टें बनाई जाएंगी, जहां से आग बुझाने के लिए उपचारित पानी उपलब्ध करवाया जा सकेगा। इस व्यवस्था से दोनों वार्डों और आसपास के क्षेत्रों में आग की घटनाओं के दौरान दमकल विभाग को पानी की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी।


योजना के तहत गमरू में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत जल शक्ति विभाग की ओर से स्थापित एक लाख 40 हजार लीटर प्रतिदिन की क्षमता वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से शामनगर और रामनगर में हाईड्रेंट पोस्टें स्थापित कर गमरू एसटीपी से उपचारित पानी पहुंचाया जाएगा। इन पोस्टों का उद्देश्य आगजनी की घटनाओं के समय पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद करना है।
विज्ञापन


इसका लाभ यह होगा कि रामनगर और शामनगर जैसे सीमांत वार्ड क्षेत्रों में जहां तंग रास्ते हैं वहां आग की घटना के दौरान पानी उपलब्ध हो सकेगा। कई बार आग बुझाने के लिए लगातार पानी की जरूरत पड़ती है। ऐसे में एसटीपी से उपचारित पानी की आपूर्ति की व्यवस्था होने से अग्निशमन कार्यों के लिए पानी के अतिरिक्त स्रोत का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में शोधित पानी का उपयोग गैर-पेय जरूरतों के लिए किया जा सकता है। आग बुझाने के लिए इस पानी का इस्तेमाल करने से पेयजल पर निर्भरता कम करने में भी मदद मिल सकती है। प्रस्तावित व्यवस्था शहर की आपदा प्रबंधन तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।


गमरू में स्थित एसटीपी प्लांट से ट्रीटेड पानी को शामनगर और रामनगर वार्ड में पहुंचाया जाएगा। इन वार्डों में हाईड्रेंट पोस्टें स्थापित की जाएंगी, ताकि एसटीपी से उपचारित पानी का उपयोग अग्निशमन कार्यों के लिए अतिरिक्त स्रोत के रूप में इस्तेमाल किया जा सके। - सुमित विमल कटोच, अधिशाषी अभियंता, जल शक्ति विभाग धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed