फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Fire substation at Indora and

मुख्यमंत्री ने 161 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के किए लोकार्पण व शिलान्यास

Tue, 19 Apr 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Fire substation at Indora and
विधानसभा क्षेत्र इंदौरा में 161 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए मुख्य? - फोटो : Kangra
इंदौरा (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को कांगड़ा जिले के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में 161 करोड़ रुपये की 13 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। इसके बाद इंदौरा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए इंदौरा में अग्निशमन उपकेंद्र खोलने, सुघ भटोली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बडुखर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने, सनियाल और सूरजपुर में आयुर्वेदिक औषधालय खोलने, राजकीय प्राथमिक पाठशाला बडुखर को राजकीय माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने राजकीय माध्यमिक पाठशाला राजखास को राजकीय उच्च पाठशाला और राजकीय उच्च पाठशाला गगवाल और सहोदा को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में स्तरोन्नत करने, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गंगथ में दो नए ट्रेड शुरू करने का एलान किया। इसके अलावा पशु अस्पताल इंदौरा को पॉली क्लीनिक में स्तरोन्नत करने और पशु औषधालय कंदरौड़ी को पशु अस्पताल में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। इसके अलावा पशु औषधालय घेटा को मुख्यमंत्री आरोग्य पशु औषधालय में स्तरोन्नत करने की भी घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र की पांच सड़कों के लिए हर एक को 10 लाख रुपये, क्षेत्र में पुल निर्माण के लिए 15 लाख रुपये, राजकीय स्नातक महाविद्यालय इंदौरा में रसायन शास्त्र की कक्षाएं शुरू करने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंगवाल में वाणिज्य संकाय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला इंदौरा में विज्ञान संकाय की कक्षाएं शुरू करने और सुरदावा खेल मैदान के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शुगर मिल स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद राज्य सरकार विकास की गति को बढ़ाने में सफल रही है। विपक्ष ने इस संवेदनशील मुद्दे पर भी केवल राजनीति ही की और इसे भाजपा का टीका करार दिया। उन्होंने कहा कि इन्हीं नेताओं ने बाद में इस वायरस से बचने के लिए अपना भी टीकाकरण करवाया। वर्तमान प्रदेश सरकार ने विकास को मानवीय स्वरूप प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस राज्य में लंबे समय तक सत्ता में रही, लेकिन समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए कुछ भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि सरकार की प्रत्येक योजना और कार्यक्रम का लाभ गरीब और जरूरतमंदों तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी घोषणाओं को पचा नहीं पा रही कांग्रेस
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष हिमाचल दिवस पर उनकी ओर से की गई घोषणाओं को भी कांग्रेस के नेता पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक नि:शुल्क बिजली उपलब्ध करवाने के लिए सभी प्रबंध कर लेगी, क्योंकि राज्य को विद्युत उत्पादन से प्रतिवर्ष 6000 करोड़ रुपये की आय होती है। कांग्रेस नेताओं को इस बारे में चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिला यात्रियों को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में यात्रा के दौरान किराये में 50 प्रतिशत छूट की भी घोषणा की है।
ठाकुरद्वारा में उपतहसील कार्यालय और डबललेन पुल का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री ने इंदौरा में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के मंडल कार्यालय और ठाकुरद्वारा में उप-तहसील कार्यालय का शुभारंभ किया। जयराम ठाकुर ने भरवाईं चिंतपूर्णीं खटियार रे डमटाल सड़क पर छौंछ खड्ड के ऊपर 12 करोड़ रुपये की लागत से डबल लेन पुल, बडुखर से बहाडपुर सड़क पर बडुखर खड्ड के ऊपर 1.89 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल, 11.18 करोड़ रुपये की लागत से बाईं इंदौरियां मंड मियानी पराल सड़क के स्तरोन्नयन कार्य और 71.60 करोड़ रुपये की लागत से कंदरोड़ी में स्टेट ऑफ आर्ट औद्योगिक क्षेत्र का शुभारंभ किया।

64.14 करोड़ रुपये की सात परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखीं
जयराम ठाकुर ने 64.14 करोड़ रुपये लागत की सात परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखीं। इनमें इंदौरा में 4.33 करोड़ रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग के मंडल कार्यालय भवन, 8.99 करोड़ रुपये लागत से नागरिक अस्पताल इंदौरा के नए स्तरोन्नत भवन, जल जीवन मिशन के तहत 17.88 करोड़ रुपये की लागत से इंदौरा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चालू घरेलू पेयजल कनेक्शन (एफएचटीसी), जल जीवन मिशन के तहत 15.49 करोड़ रुपये की लागत से इंदौरा तहसील के गंगथ क्षेत्र में विभिन्न गांवों को एफएचटी कनेक्शन, जल जीवन मिशन के तहत इंदौरा तहसील के मंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 12.33 करोड़ रुपये की लागत से एफएचटी कुनेक्शन, जल जीवन मिशन के तहत इंदौरा तहसील के बडुखर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लिए 3.16 करोड़ रुपये की लागत से एफएचटी कनेक्शन और इंदौरा में 1.94 करोड़ रुपये की लागत से अनाज मंडी मिलवां शामिल हैं।

इंदौरा में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री को गदा सौंपती विधायक रीता धीमान व उद्योग मंत्री बिक्रम ठा?

इंदौरा में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री को गदा सौंपती विधायक रीता धीमान व उद्योग मंत्री बिक्रम ठा?- फोटो : Kangra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed