{"_id":"61606d248ebc3e626a6f75b8","slug":"fire-in-hardware-store-worth-crores-kangra-news-sml3865799108","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरोटा बगवां में हार्डवेयर स्टोर में लगी भयंकर आग से करोड़ों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरोटा बगवां में हार्डवेयर स्टोर में लगी भयंकर आग से करोड़ों का नुकसान
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
कांगड़ा फटाफट
नगरोटा बगवां में हार्डवेयर की एक दुकान में आग से जल कर राख हुआ सामान।
- फोटो : Kangra
Link Copied
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां के अपर बाजार में वीरवार रात को हार्डवेयर की एक दुकान आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि दुकान के पिछली तरफ स्थित गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और न ही नुकसान का आकलन हो पाया है।
विज्ञापन
आग इतना भयंकर रूप ले चुकी थी की आग पर काबू पाने को नगरोटा बगवां फायर स्टेशन की एक गाड़ी के अलावा धर्मशाला, पालमपुर और कांगड़ा फायर स्टेशनों से भी पांच अन्य गाड़ियों को बुलाना पड़ा। बताया गया है कि करीब साढ़े बारह बजे लगी, जबकि डेढ़ बजे तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी। जिला फायर अधिकारी सरूप चंद की अगुआई में चला आग बुझाने का ऑपरेशन सुबह लगभग सात बजे समाप्त हुआ। इस दौरान फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से न केवल इस दुकान में लगी आग को काबू पाया, बल्कि साथ लगती अन्य दुकानों को भी बचाया। आग को बुझाने में नगर के मुख्य बाजार में स्थापित हाईडेंट काम आए, जिनकी मदद से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर ही पानी उपलब्ध हो गया। आग को बुझाने में मौका पर उपस्थित स्थानीय निवासियों ने भी फायर ब्रिगेड कर्मियों की सहायता की। गनीमत यह रही कि यह आग प्रभावित दुकान के आगे और दूसरी मंजिल तक नहीं पहुंची, वरना साथ लगती मार्केट को बचाना टेढ़ी खीर साबित होता। एसडीएम शशिपाल नेगी के अनुसार आग की इस घटना में करोड़ों का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं, विद्युत विभाग और जलशक्ति विभाग के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। जिला फायर अधिकारी सरूप चंद ने बताया कि इस आग को काबू में पाने के अमरनाथ, ठाकुर दास, हुकमी राम, रणजीत, अशोक कुमार, मदन लाल, गगन चंद, अनिल कुमार, शक्ति चंद, तिलक राज, प्रीतपाल और संजय कुमार आदि फायर कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।