{"_id":"62337aacf7da9b2ef73e8be4","slug":"fire-in-a-moving-truck-in-thanpuri-loss-of-lakhs-kangra-news-sml4029239152","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलते ट्रक में लगी आग से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलते ट्रक में लगी आग से लाखों का नुकसान
विज्ञापन
नगरोटा बगवां के ठानपुरी में ट्रक के अंदर व बाहर बिखरा पड़ा जला हुआ सामान।
- फोटो : Kangra
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत वीरवार को एक ट्रक में रखे समान को आग लगने से लाखों रुपयों का नुकसान हो गया। यह हादसा चलते ट्रक में हुआ है, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
पुलिस थाना के जांच अधिकारी मुख्य आरक्षी बिपिन कुमार ने बताया कि ठानपुरी में स्थित चांद होटल के समीप जब सामान से लदा एक ट्रक नगरोटा बगवां की तरफ जा रहा था तो किसी ढाबे वाले की नजर उस ट्रक के पीछे लगी आग पर पड़ी। तुरंत शोर मचाकर इस ट्रक को रोका गया और अन्य लोगों की सहायता से साथ ही गुजर रही कूहल के पानी से सामान को लगी आग और काबू पाया गया। लेकिन ट्रक के अंदर रखा कुछ समान जल गया। साथ ही ट्रक को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक रवि कुमार पुत्र कृष्ण चंद निवासी कैथिल मंजू तहसील रामनगर जिला उधमपुर जेएंडके ने बताया कि वह बुधवार को अंबाला से इस गुड्स कैरियर ट्रक में सामान लादकर मारंडा की तरफ जा रहा था।
नगरोटा बगवां क्षेत्र के ठानपुरी में किसी ने ट्रक के पिछली तरफ रखे सामान में आग लगी होने का पता चला। उसने बताया कि ट्रक पिछली तरफ तिरपाल से ढका हुआ था। पता नहीं चला कि यह आग कैसे लगी। जांच अधिकारी ने बताया कि इस ट्रक में नगरोटा बगवां व धर्मशाला का सामान भी था। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक ने लाखों के सामान का नुकसान बताया है।