{"_id":"66eb72ff90f3920fac0b19a4","slug":"fire-broke-out-in-cowshed-in-salyana-cow-and-calf-burnt-kangra-news-c-95-1-ssml1020-147726-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सलियाणा में गोशाला में लगी आग, गाय और बछड़ी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सलियाणा में गोशाला में लगी आग, गाय और बछड़ी जली
Thu, 19 Sep 2024 06:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 19 Sep 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
सलियाणा में जली गोशाला। संवाद
पंचरुखी (कांगड़ा)। सलियाणा में एक गोशाला जलकर राख हो गई है। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इस दौरान बेकाबू आग में एक गाय और उसकी चार दिन की बछड़ी की भी जलकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सलियाणा के गांव गुरेहड़ निवासी सुभाष चंद पुत्र संत राम की गोशाला में मंगलवार रात करीब दो बजे आग लग गई। इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को भी दी गई। इसके बाद स्थानीय लोग और विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गोशाला जल चुकी थी।
हालांकि, गौशाला के साथ लगते पुराने मकान को बचा लिया गया। पंचायत प्रधान सुरेश कुमार ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मदद करने की मांग की है। हलका पटवारी ने मौके पर जाकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार की है। उधर, आग का पता चलते ही पुलिस थाना प्रभारी की टीम भी मौके पर पहुंची। अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आग के कारणों का पता लगा रही है।