{"_id":"69b45b78b28029a4370df144","slug":"fir-lodged-against-unknown-accused-for-murder-of-up-resident-kangra-news-c-399-1-sml1046-441657-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: यूपी निवासी की हत्या पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: यूपी निवासी की हत्या पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Sat, 14 Mar 2026 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
इंदौरा (कांगड़ा)। पुलिस थाना इंदौरा के तहत ठाकुरद्वारा के समीप दरिया के किनारे उत्तर प्रदेश निवासी व्यक्ति का शव मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या के धारा के तहत जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान सुमेर साहनी (50) निवासी जिला बलिया, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। मृतक के भतीजे अनिल साहनी ने पुलिस थाना इंदौरा में शिकायत दर्ज करवाई और आशंका जताई कि कुछ अज्ञात प्रवासी मजदूरों ने उनके चाचा की मारपीट कर हत्या की है।
सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन पुणे और अन्य स्थानों से पहुंचे और सीएच नूरपुर की मोर्चरी से शव लेने के बाद हत्या की आशंका जताई। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने पुष्टि की कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।