{"_id":"684d6365bc81948f6b0340b0","slug":"fight-between-two-groups-in-saluni-cross-fir-registered-kangra-news-c-88-1-ssml1004-152951-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सलूणी में दो गुटों में मारपीट, क्राॅस एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सलूणी में दो गुटों में मारपीट, क्राॅस एफआईआर दर्ज
Sun, 15 Jun 2025 05:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 15 Jun 2025 05:25 AM IST
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने शिकायत में लगाए मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। सलूणी क्षेत्र में दो गुटों में मारपीट के मामले में क्राॅस एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस के पास पहुंची दोनों शिकायतों में एक-दूसरे पर तोड़-फोड़, मारपीट करने और जान से मारने के संगीन आरोप लगे हैं।
पहले मामले में निर्माणाधीन मकान में तोड़-फोड़ समेत मारपीट करन की शिकायत पहुंची है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दंपती उनके बेटों और बेटी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस को सौंपी शिकायत में पीड़ित तिलक राज ग्राम पंचायत जलई ने बताया कि वीरवार को वह अपनी बहन के घर बंजाला गया था। उसकी बहन ने अपने पुराने घर के साथ जमीन खरीदी है और उस जमीन पर नया घर बना रही है। वह अपनी बहन की मदद करने के लिए वहां आया था। शुक्रवार की शाम काम खत्म करने के बाद उसकी बहन रीना और दो राजमिस्त्री और मजदूर पुराने मकान के लेंटर पर बैठे थे। शाम करीब 6.30 बजे उक्त लोग वहां आए और गाली-गलोज करने लगे। बताया कि उन्होंने निर्माणाधीन मकान के खंभे भी उखाड़ दिए। इसका विरोध करने पर उन्होंने रास्ता रोक कर पथराव कर दिया। जहां से जैसे-तैसे कर अपनी जान बचा कर भाग निकले। वहीं, हेमराज गांव बंजला ने शिकायत की है कि तिलक राज गांव जलई और उसकी बहन रीना 13 जून को सुबह से ही उसे और उसके परिवार के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। शाम करीब 6:00 बजे आरोपी व्यक्ति ने उसके घर के दरवाजे पर लाठी से प्रहार किया। जब वे बाहर आया तो आरोपी ने उसे सीने से पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। जब रोकने की कोशिश की तो उसकी बहन ने उस पर पथराव कर दिया। इससे वह और उसकी पत्नी घायल हो गई हैं। पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि शिकायतों के आधार पर पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर उनके बयान लिखे जाएंगे। जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।