{"_id":"5fe362548ebc3e3c882268b7","slug":"fear-of-fake-voters-in-voter-list-in-volcano-kangra-news-sml3554511130","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वालामुखी में वोटर लिस्ट में फर्जी वोटरों की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वालामुखी में वोटर लिस्ट में फर्जी वोटरों की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। नगर परिषद ज्वालामुखी के 7 वार्डों में 10 जनवरी को चुनाव होने वाले चुनाव में वार्ड नंबर 1 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नंबर 5 और 6 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हैं। चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों ने नगर परिषद ज्वालामुखी से मतदाता सूची लेने की कवायद शुरू कर दी है।
इच्छुक लोग मतदाता सूचियों में देख रहे हैं कि इसमें कई ऐसे लोग हैं जिन्हें वे जानते तक नहीं हैं। जिनका कहीं कोई अता पता नहीं है न कोई मकान है न कहीं उनका कोई ठिकाना है, इससे साफ प्रतीत हो रहा है कि कुछ लोगों की मिलीभगत से नगर परिषद ज्वालामुखी के 7 वार्डों में कथित फर्जी वोट बनाए गए हैं। नगर परिषद ज्वालामुखी के चुनाव में बाहर के लोग यदि प्रत्याशी का फैसला करेंगे तो उनके वोटों की क्या मूल्य रह जाएगा। स्थानीय लोगों ने इस संदर्भ में जिलाधीश कांगड़ा एवं जिला चुनाव निर्वाचन अधिकारी कांगड़ा राकेश प्रजापति से मांग की है कि ज्वालामुखी में एक टीम भेजी जाए ताकि पता लगाया जा सके कि इन मतदाता सूचियों में यह किन लोगों के नाम फर्जी तौर पर मिलीभगत से बनवाए गए हैं और ये लोग कहां रह रहे। हैरानी इस बात की है कि वोट बनाने वालों ने भी गौर नहीं की है कि किसके वोट बनाने जा रहे हैं। ये सभी वोट इस बार के चुनाव में ही बनाए गए हैं, जबकि पिछले चुनाव में इन लोगों के वोट नहीं थे और हैरानी इस बात की है कि चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग जब इन लोगों को ढूंढ रहे हैं तो यह ढूंढने पर भी नहीं मिल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी ऐसे लोगों के नाम पहली बार सुने हैं, जिससे चुनावों में बहुत बड़ा गड़बड़झाले के होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। स्थानीय लोगों ने जिलाधीश कांगड़ा से आग्रह किया है कि नगर परिषद ज्वालामुखी के तहत होने वाले चुनावों में आधार कार्ड देख कर ही वोट डालने के लिए अधिकृत किया जाए। इस संदर्भ में स्थानीय विधायक रमेश धवाला ने कहा यदि ऐसी शिकायतें आ रही हैं तो वे जिलाधीश कांगड़ा से व्यक्तिगत तौर पर शिकायत करेंगे ताकि पारदर्शिता के साथ निष्पक्ष चुनाव हो सके। प्रवासी लोगों को वोट डालने की स्वीकृति नहीं होनी चाहिए इनके वोट कैसे बने हैं किसने बनाए हैं और क्यों बनाएं हैं इसकी जांच होनी चाहिए।