फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Farmers and gardeners should do grass mulching to maintain moisture in the plants

Kangra News: पौधों में नमी बनाए रखने के लिए ग्रास मल्चिंग करें किसान-बागवान

Sat, 19 Apr 2025 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 19 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Farmers and gardeners should do grass mulching to maintain moisture in the plants
धर्मशाला। फलदार पौधों पर अच्छी फसल के लिए बारिश तो हो गई है, लेकिन अब पौधों की जड़ों में नमी बनाए रखने के लिए ग्रास मल्चिंग बेहद जरूरी है। इससे फलों को अच्छा आकार बनने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

मौजूदा समय में अधिकतर फलदार पौधों पर फूल के बाद फल बनना शुरू हो गया है। ऐसे में पौधों की सिंचाई करना बेहद जरूरी होता है। अगर समय पर पौधों की सिंचाई और ग्रास मल्चिंग नहीं की तो इससे पौधों की नमी गर्मी के कारण खत्म हो जाएगी और फल का सही आकार नहीं बन पाएगा। वहीं, जिन क्षेत्रों में सिंचाई की सुविधा नहीं है, वहां के किसान बाल्टी आदि से पौधों की गुड़ाई के बाद सिंचाई करें और पौधों में नमी बनाई रखने के लिए पौधे के नीचे प्लास्टिक या ग्रास मल्चिंग करे, ताकि पौधे में नमी बनी रहे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मल्चिंग मिट्टी की सतह पर सामग्री की परत लगाने की एक विधि है। इसका इस्तेमाल मिट्टी की नमी बनाए रखने, खरपतवारों को रोकने और तापमान नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। मल्चिंग से मिट्टी की उर्वरकता और पौधे की पैदावार भी बेहतर होती है। उद्यान विभाग की मानें तो मौजूदा समय में जिला में संतरा प्रजाति के फलदार पौधों समेत सेब, लीची, आम, आड़ू, प्लम आदि के पौधों पर फल आते हैं। इनमें फलों के अच्छे आकार के लिए सिंचाई बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स:
इस बार सभी फलदार पौधों पर अच्छा फूल आया था। हालांकि, अंधड़ से नुकसान भी हुआ है, लेकिन फिर भी अच्छी पैदावार की उम्मीद है। जिलेभर में कई क्षेत्रों में बारिश हो गई है। वहीं, जिन क्षेत्रों में सिंचाई की सुविधा नहीं है, वहां पौधों में नमी रखने के लिए ग्रास मल्चिंग कर दें, ताकि पौधों में नमी बनी रहे।
-डॉ. कमलशील नेगी, उपनिदेशक, उद्यान विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed