फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Family members raised questions regarding prisoner's death, said - information was not given on time

Kangra News: कैदी की माैत को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल, कहा-समय पर नहीं दी जानकारी

Sat, 23 May 2026 12:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 23 May 2026 12:32 PM IST
विज्ञापन
Family members raised questions regarding prisoner's death, said - information was not given on time
धर्मशाला। जिला कारागार धर्मशाला में सजायाफ्ता कैदी विवेक की मौत के मामले में परिजनों ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। करंट लगने से मौत के बारे में कही जा रही बात पर परिजनों का कहना है कि जेल में व्यवस्थाएं क्या इतनी लचर हैं कि विवेक को करंट लग गया वो भी सिर्फ एक पंखें को घुमाते हुए। इतना ही नहीं परिजनों का कहना है कि बुधवार शाम 5:30 बजे की घटना की जानकारी उन्हें देर शाम दी गई, जो कि कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगाते हैं।
विज्ञापन

वीरवार को मृतक विवेक के परिजन पिता जगदीश चंद और भाईयों समेत ग्रामीण एसपी कांगड़ा कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने एसपी से मिलकर मिलकर मौत मामले को लेकर कुछ शंकाएं जाहिर की और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। परिजनों का आरोप है कि मौत बुधवार शाम 5:30 बजे के करीब हुई थी, जबकि उन्हें सूचना देर शाम 7 बजे के लगभग दी गई।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि कैदी की मौत करंट लगने से होने की बात कही जा रही है, जबकि उन्हें यह भी नहीं बताया गया कि पहले उसे प्राथमिक उपचार के लिए जोनल अस्पताल धर्मशाला भी ले जाया गया था या सीधे टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ही पहुंचा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक विवेक के भाई इशू ने बताया कि जिला कारागार में उनके बड़े भाई की मौत हो गई। सुनने में आ रहा है कि भाई की लड़ाई हुई थी। पंखे के तार की वजह से घटना पेश आने की बात कही जा रही है। भाई की जो पर्ची बनाई गई थी उसमें 7:05 बजे का समय लिखा गया है, जो कि टांडा अस्पताल की थी, ऐसे में हमें पता नहीं है, उसे जोनल अस्पताल लेकर गए थे या नहीं।
हम जेल में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखना चाहते हैं कि आखिर क्या हुआ था और कैसे उपचार के लिए ले जाया गया। विवेक जिला कारागार धर्मशाला में मार्च 2023 से सजा काट रहा था और इस दौरान कई बार पैरोल पर घर भी आ चुका था।



कैदी की मौत का मामला बुधवार शाम 5:30 बजे का है, पुलिस को भी इसकी सूचना मिली थी। इस पर प्राथमिक जांच के लिए कैदी को अस्पताल ले जाया गया था, जहां पुलिस टीम भी पहुंची थी। मौत के कारणों की जांच के लिए पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। जेल प्रशासन की ओर से करंट लगने से मौत की बात कही गई है, जिसकी गहनता से जांच की जाएगी। मृतक के परिजनों ने अपनी कुछ शंकाएं जाहिर की हैं, उन्हें भी जांच में शामिल किया जाएगा। - अशोक रत्न, एसपी कांगड़ा


जेल में विवेक नाम के कैदी की मौत हुई है। मामले की न्यायिक जांच का आग्रह किया गया है। मौत के सही कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिलेगी। मृतक कैदी का व्यवहार अच्छा था, जिसके चलते उसे कुछ समय के लिए बाहर भी कार्य में लगाया गया था। - विकास भटनागर, अधीक्षक, धर्मशाला जेल


निष्पक्ष और समयबद्ध हो जांच : सुधीर

धर्मशाला। धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने धर्मशाला जेल में एक कैदी की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध न्यायिक जांच मांगी है,ताकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की पुलिस या न्यायिक अभिरक्षा में मृत्यु अत्यंत गंभीर विषय है। यदि प्रशासन द्वारा न्यायिक जांच की प्रक्रिया शुरू की गई है तो जांच को पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ अंजाम दिया जाए और इसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। साथ ही मृतक के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। सुधीर शर्मा ने कहा कि इस दुखद घटना से क्षेत्र में चिंता का माहौल है और जनता सत्य जानना चाहती है। प्रदेश सरकार मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी तथ्यों को सामने लाए और यदि किसी स्तर पर लापरवाही या जिम्मेदारी पाई जाती है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed