{"_id":"69d6a624822ad82542018966","slug":"faith-outweighs-rain30-thousand-devotees-bow-down-at-the-court-of-paunahari-kangra-news-c-94-1-ssml1011-189582-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बारिश पर आस्था भारी...पौणाहारी के दरबार 30 हजार श्रद्धालु नतमस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बारिश पर आस्था भारी...पौणाहारी के दरबार 30 हजार श्रद्धालु नतमस्तक
Thu, 09 Apr 2026 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के बाद बाहर आते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : जिला चिकित्सालय में एलर्जी के मरीज का परीक्षण करते चिकित्सक।
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में बुधवार को 30 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। सुबह से ही तेज बारिश के बावजूद शाहतलाई से श्रद्धालुओं के जत्थे भजन-कीर्तन करते हुए दियोटसिद्ध पहुंचने लगे।
प्रशासन की ओर से बैरियर नंबर दो के आगे बिना पास के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। इसके बावजूद श्रद्धालुओं ने बारिश के बीच मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन करते हुए बालयोगी के दर्शन किए। देर रात तक मंदिर परिसर बाबा बालक नाथ के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं के लिए रात 10 बजे तक लंगर की व्यवस्था भी की गई।
बुधवार को हुई चढ़ावे की गणना में श्रद्धालुओं ने कुल 43,15,709 रुपये बाबा के दरबार में अर्पित किए। इसमें 29,36,339 रुपये चढ़ावे के रूप में और 13,79,370 रुपये दान के रूप में प्राप्त हुए। इसके अलावा 21 ग्राम 785 मिलीग्राम सोना और 271 ग्राम 430 मिलीग्राम चांदी भी अर्पित की गई।
विज्ञापन
वहीं, विदेशी मुद्राओं में 418 अमेरिकी डॉलर, 660 कनाडाई डॉलर, 25 ब्रिटिश पाउंड, 10 यूरो, 30 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर और 375 यूएई दिरहम भी मंदिर को प्राप्त हुए।
कोट
बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। प्रशासन द्वारा दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। -केशव कुमार, मंदिर अधिकारी, बाबा बालक नाथ मंदिर, दियोटसिद्ध

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के बाद बाहर आते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : जिला चिकित्सालय में एलर्जी के मरीज का परीक्षण करते चिकित्सक।