फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Explained the nuances of voting process in Shahpur

Kangra News: शाहपुर में मतदान प्रक्रिया की बारीकियां समझाईं

Mon, 29 Apr 2024 01:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Explained the nuances of voting process in Shahpur
शाहपुर (कांगड़ा)। लोकसभा मतदान को लेकर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान अधिकारियों सहित सेक्टर अफसर को मिनी सचिवालय के प्रांगण में पीपीटी की ओर से मतदान प्रक्रिया की बारीकियां समझाई गईं। इसके अतिरिक्त मतदान संपन्न करवाने के लिए चुनाव आयोग के दिशा- निर्देशों और गाइडलाइंस के बारे में अवगत करवाया गया। इस मौके पर इलेक्शन ड्यूटी के लिए तैनात अधिकारियों को ईवीएम और वीवीपैट के संचालन की भी ट्रेनिंग दी गई।
विज्ञापन


सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम करतार चंद ने कहा कि मतदान प्रक्रिया संबंधी सभी शंकाओं को दूर करने के लिए इस बार पीपीटी की ओर से प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है। शाहपुर में 126 पोलिंग बूथ हैं और इनमें चुनावी ड्यूटियों में तैनात पोलिंग पार्टियों को पहली रिहर्सल करवाई गई है। चुनाव को लेकर पीठासीन और सहायक पीठासीन अधिकारियों को पहली ट्रेनिंग दी गई। दूसरी रिहर्सल 22 मई और तीसरी रिहर्सल 29 मई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed