{"_id":"6abeb70fb8f434773b030bbd","slug":"ex-servicemen-angry-over-denial-of-state-honours-to-major-mankotia-kangra-news-c-95-1-kng1005-258863-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मेजर मनकोटिया को राजकीय सम्मान न देने पर पूर्व सैनिकों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मेजर मनकोटिया को राजकीय सम्मान न देने पर पूर्व सैनिकों में रोष
Fri, 02 Oct 2026 04:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 02 Oct 2026 04:37 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला और टंग क्षेत्र के पूर्व सैनिक प्रतिनिधियों ने पूर्व मंत्री स्व. मेजर विजय सिंह मनकोटिया को अंतिम विदाई के समय राजकीय सम्मान न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया है। जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष मोहिंद्र की अध्यक्षता में पूर्व सैनिकों ने एडीसी विनय कुमार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया। 1/1 गोरखा रेजिमेंट में मेजर मनकोटिया के साथ सेवाएं दे चुके ऑनरेरी कैप्टन विजय सिंह, ऑनरेरी कैप्टन गुरंग, ऑनरेरी कैप्टन सर्वेन थापा और एसएन शिवराज थापा सहित अन्य पूर्व सैनिकों ने कहा कि राजकीय सम्मान न मिलना चिंताजनक है। राज्यपाल से मांग की कि भविष्य के लिए ऐसी घटनाओं पर स्पष्ट प्रोटोकॉल व नीति तय की जाए और प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई हो। यदि कदम नहीं उठाए गए तो वे भूख हड़ताल करेंगे। इस मौके पर महिला मोर्चा अध्यक्ष शक्ति अत्री, रमेश अटवाल, मोहिंद्र डोगरा, गगन सिंह और रमेश चंद सहित कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन