{"_id":"69624fa79778f5d015056dc9","slug":"even-jail-failed-to-change-his-intentions-the-criminal-who-had-already-served-his-sentence-broke-the-locks-again-kangra-news-c-95-1-ssml1021-215215-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जेल भी नहीं बदल पाई नीयत, सजा काट चुके शातिर ने फिर तोड़े ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जेल भी नहीं बदल पाई नीयत, सजा काट चुके शातिर ने फिर तोड़े ताले
Sun, 11 Jan 2026 06:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 11 Jan 2026 06:39 AM IST
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। चोरी के मामले में सात साल की लंबी सजा काटकर जेल से बाहर आए एक अपराधी ने फिर से जुर्म की दुनिया में कदम रख दिया है। हमीरपुर के नादौन निवासी सुरेंद्र कुमार को बीड़ पुलिस ने कोटली गांव में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए दो अन्य स्थानीय साथियों के साथ गिरफ्तार किया है।
वारदात शुक्रवार की है। सुरेंद्र कुमार ने बीड़ के ही रहने वाले राज कुमार और अजय कुमार के साथ मिलकर कोटली गांव के एक बंद घर को निशाना बनाया। आरोपियों ने घर के ताले तोड़कर अलमारी खंगाली ही थी कि स्थानीय लोगों को इसकी भनक लग गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सुरेंद्र कुमार को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि उसके दो अन्य साथी भागने में सफल रहे।
सूचना मिलते ही बीड़ पुलिस मौके पर पहुंची और सुरेंद्र को हिरासत में ले लिया। पुलिस की कड़ी पूछताछ में सुरेंद्र ने अपने साथियों के नाम उगल दिए, जिसके बाद पुलिस ने अजय और राज कुमार को भी धर दबोचा। आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले शराब का सेवन किया था।
विज्ञापन
न्यायालय ने भेजा पुलिस रिमांड पर
शनिवार को पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। मामले की गंभीरता और आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए अदालत ने सुरेंद्र कुमार को चार दिन जबकि अजय और राज कुमार को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सजा काटकर आने के तुरंत बाद फिर से चोरी में संलिप्त पाए जाने पर पुलिस अब इस गिरोह के अन्य पुराने मामलों की भी जांच कर रही है। थाना प्रभारी आदर्श बरयाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच जारी है।