{"_id":"6ad4d6888bcb9ea9420cdf69","slug":"even-after-24-hours-of-the-order-the-toll-plaza-in-ghatta-was-charged-at-the-old-rates-kangra-news-c-95-1-kng1037-262274-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: घट्टा टोल प्लाजा घट्टा में आदेश के 24 घंटे बाद भी पुरानी दरों से वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: घट्टा टोल प्लाजा घट्टा में आदेश के 24 घंटे बाद भी पुरानी दरों से वसूली
विज्ञापन
उपभोक्ता फोरम के फैसले को एनएचएआई कर रहा अनदेखा, वाहन चालकों में रोष
लोगों से 8 किलोमीटर का वसूला जा रहा 100 रुपये टोल
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला/कांगड़ा। घट्टा टोल प्लाजा पर उपभोक्ता फोरम के फैसले के 24 घंटे बाद भी पुरानी दरों के अनुसार टोल वसूली जारी रहने से वाहन चालकों में रोष है। वाहन चालकों का आरोप है कि संबंधित अधिकारियों की ओर से फैसले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। इसके चलते लोगों को अब भी निर्धारित दूरी के हिसाब से अधिक टोल चुकाना पड़ रहा है।
वाहन चालकों संजीव कुमार, लेख राज, अमन कुमार, राजेश कुमार, अमित, शेर सिंह आदि के अनुसार घट्टा टोल प्लाजा पर महज आठ किलोमीटर की दूरी के लिए 100 रुपये टोल वसूला जा रहा है। इससे रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जब उपभोक्ता फोरम की ओर से इस मामले में फैसला सुनाया जा चुका है, तो उसे लागू करने में देरी क्यों की जा रही है।
वाहन चालकों ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से मांग की है कि उपभोक्ता फोरम के फैसले का पालन सुनिश्चित किया जाए और टोल की दरों में आवश्यक बदलाव किया जाए। लोगों का कहना है कि नियमों के अनुसार ही टोल वसूला जाना चाहिए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
विज्ञापन
वाहन चालकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो उनका रोष और बढ़ सकता है। उन्होंने एनएचएआई से मामले में शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है।
इस बारे घट्टा टोल प्लाजा के प्रबंधक राज कपूर ने बताया कि हमारे पास एनएचएआई की ओर से अभी तक कोई भी अधिसूचना नहीं पहुंची है, जिसमें टोल की दरों कम करने के निर्देश दिए हों। जब हमारे पास कोई अधिकारिक सूचना नहीं आ जाती, तब तक पुरानी दरें ही जारी रहेंगी।