{"_id":"6096cf178ebc3ecc32661999","slug":"entry-on-kandwal-barrier-only-on-e-pass-kangra-news-sml3697376158","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कोविड ई-पास के जरिए मिलेगी कंडवाल बैरियर पर एंट्री: सुरेन्द्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कोविड ई-पास के जरिए मिलेगी कंडवाल बैरियर पर एंट्री: सुरेन्द्र
विज्ञापन
नूरपुर/कंडवाल (कांगड़ा)। एसडीएम डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को अब कोविड ई-पास बनवाने पर ही कंडवाल बैरियर पर एंट्री मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से शुक्रवार रात से यह नई व्यवस्था लागू की गई है।
इस व्यवस्था के तहत अब बाहर से आने वाले सभी लोगों के लिए कोविड ई-पास को अनिवार्य कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले कोविड पोर्टल पर केवल पंजीकरण करवाने पर प्रवेश की व्यवस्था थी। उन्होंने बताया कि अब पंजाब सीमा से सटे कंडवाल बैरियर पर भी बाहर से आने वाले सभी लोगों को कोविड ई-पास बनवाने पर ही एंट्री मिलेगी। एसडीएम डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने शनिवार को कंडवाल बैरियर का दौरा किया और सुरक्षा के दृष्टिगत किए गए उपायों का जायजा लिया। इस दौरान नायब तहसीलदार देसराज ठाकुर भी उनके साथ थे। उन्होंने सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को सभी वाहनों और कोविड पास की गहनता से जांच करने के उपरांत ही जिले की सीमा में प्रवेश करने के निर्देश दिए।
सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत प्रदेश सरकार और प्रशासन दिन-रात कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना मामलों के बढ़ते ग्राफ के बाद लोगों की सुविधा के लिए एसडीएम कार्यालय में कोविड कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसमें रोजाना कई लोग अपनी समस्याओं को लेकर फोन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोविड कंट्रोल रूम में होम आइसोलेट मरीजों सहित अन्य लोगों से स्वास्थ्य की स्थिति बारे फोन आ रहे हैं ।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम में तैनात कर्मी इस बारे स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर उनकी समस्या का भी समाधान करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नूरपुर में निगरानी के लिए इस समय 8 टीमें तैनात की गई हैं, जो हर क्षेत्र में जाकर निगरानी रख रही हैं। उन्होंने अपील की है कि लोग बेवजह अपने घरों से न निकलें तथा कोरोना को हराने के लिए प्रशासन का सहयोग करें।