{"_id":"62c9a1ceceea0d464c3d9925","slug":"entrance-test-will-get-admission-in-bba-bca-kangra-news-sml414706582","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीए-बीसीए में एंट्रांस टेस्ट से मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीए-बीसीए में एंट्रांस टेस्ट से मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। डिग्री कॉलेज धर्मशाला में प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू होगी। यह प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से आयोजित होगी, जबकि कॉलेज में बीबीए और बीसीए की 60-60 सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से पूरी कर जाएगी।
जानकारी के अनुसार डिग्री कॉलेज धर्मशाला में प्रवेश प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू होगी। कॉलेज में बीबीए और बीसीए के लिए 60-60 सीटें रखी गई हैं। इन सीटों को भरने के लिए धर्मशाला कॉलेज प्रशासन प्रवेश परीक्षा का आयोजन करेगा। प्रवेश परीक्षा के बाद मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों को रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। कॉलेज प्रशासन ने बीबीए और बीसीए की प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों से 18 जुलाई तक आवेदन मांगे हैं, जबकि 20 जुलाई को इसकी प्रवेश प्रक्रिया होगी। वहीं, इसका परीक्षा परिणाम सीबीएसई बोर्ड की जमा दो कक्षा के वार्षिक परिणाम के घोषित होने के बाद निकाला जाएगा। वहीं, दूसरी ओर बायोटैक और पीजीडीसीए में अभ्यर्थियों को प्रवेश जमा दो कक्षा की मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। इन कोर्सों में प्रवेश के लिए किसी भी प्रकार की प्रवेश परीक्षा का आयोजन नहीं होगा, जबकि इनके लिए संबंधित अभ्यर्थियों को कॉलेज पहुंच कर ऑफलाइन आवेदन करना होगा। कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि धर्मशाला कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया को 11 जुलाई से शुरू किया जाएगा। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने बताया कि बीबीए और बीसीए में प्रवेश एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से दिया जाएगा।