{"_id":"6a9b26e69a2dbe6d9a0ba451","slug":"ensure-a-direct-connection-from-the-nh-to-shahpur-bazaar-kangra-news-c-95-1-kng1047-253872-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: एनएच से शाहपुर बाजार के लिए हो सीधा संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: एनएच से शाहपुर बाजार के लिए हो सीधा संपर्क
Sat, 05 Sep 2026 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
रैत (कांगड़ा)। शाहपुर बाजार को यातायात जाम, अतिक्रमण से मुक्त करवाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से एसडीएम शाहपुर डॉ. गणेश ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के अतिरिक्त नगर पंचायत के पार्षद व अधिकारी, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारी और स्थानीय थाना प्रभारी विशेष रूप से मौजूद रहे।
व्यापार मंडल की ओर से अध्यक्ष सुनील वर्मा, उपाध्यक्ष अंकज जम्वाल, कोषाध्यक्ष मेघराज शर्मा और पार्षद नितिन कौशल ने बैठक में व्यापारियों का पक्ष रखा।
प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधे शाहपुर बाजार के लिए संपर्क मार्ग (सीधी कनेक्टिविटी) देने की मांग की। उन्होंने कहा कि फोरलेन/राजमार्ग निर्माण के दौरान बाजार के लिए कोई सीधा रास्ता नहीं छोड़ा गया है जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है।
व्यापारियों ने बरसात के दिनों में बाजार में जलभराव का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि समुचित निकासी व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी दुकानों के भीतर घुस जाता है। अतिक्रमण हटाने के मुद्दे पर व्यापार मंडल ने स्पष्ट किया कि वह नियमों के दायरे में रहकर प्रशासन को पूरा सहयोग देगा। संवाद