{"_id":"68925fb498e4fff2a2011b01","slug":"employees-honored-for-doing-excellent-work-kangra-news-c-95-1-kng1037-189423-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियाें काे किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियाें काे किया सम्मानित
Wed, 06 Aug 2025 11:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा। श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान कांगड़ा मां मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं का बखूबी ध्यान रखा गया, जिससे किसी को भी असुविधा नहीं हुई। यह जानकारी मंगलवार को मंदिर अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे अशोक पठानिया ने दी। उन्होंने बताया कि इस बार मेलों के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई और कुल 62,300 श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। पठानिया ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर दान भी किया, जो पिछले दो वर्षों की तुलना में अधिक रहा। उन्होंने मेलों की सफलता का श्रेय सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों को दिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों और मंदिर ट्रस्टी अशोक हिमाचली को भी सम्मानित किया गया। अशोक पठानिया ने मंदिर में शांति, सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने के लिए विशेष रूप से पुलिस विभाग सहित सभी संबंधित विभागों का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन