फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Emphasis on increasing membership in Palampur Ex-Servicemen League meeting

Kangra News: पालमपुर पूर्व सैनिक लीग की बैठक में सदस्यता बढ़ाने पर जोर

Sun, 10 May 2026 05:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 10 May 2026 05:37 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on increasing membership in Palampur Ex-Servicemen League meeting
पालमपुर (कांगड़ा)। पूर्व सैनिक लीग पालमपुर की बैठक अध्यक्ष रमेश डढवाल की अध्यक्षता में हुई। रमेश डढवाल ने लीग की सदस्यता बढ़ाने और बैठकों में अधिकाधिक उपस्थिति सुनिश्चित करने पर बल दिया। लीग मीडिया प्रभारी कुलदीप राणा ने बताया बैठक में एक सदस्य ने रोबोटिक सर्जरी को लेकर अधिकृत अस्पतालों में अतिरिक्त राशि मांगने का विरोध जताते हुए पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना में सम्मिलित करने की मांग उठाई। इसे पारित कर संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजने की सहमति बनी।
विज्ञापन

सदस्यों ने सीएसडी कैंटीन में कैश लेने की मांग भी उठाई। लीग सदस्यों ने प्रदेश पूर्व सैनिक लीग की ओर से पालमपुर लीग के पूर्व सैनिक की सदस्यता रद्द करने के प्रयास को निरस्त करते हुए कड़ा संज्ञान लिया। बैठक में सभी सदस्यों ने एकमत से इस प्रस्ताव का विरोध किया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष गगन सिंह, महासचिव रणजीत कटोच, सलाहकार राम कुमार वर्मा सहित उपाध्यक्ष रश्म चंद कटोच, ओंकार चंद समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed