फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Electricity board's financial condition has deteriorated: pensioner

प्रबंधन के फैसलों से बिगड़ी विद्युत बोर्ड की आर्थिक स्थिति : पेंशनर

Thu, 15 May 2025 05:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 15 May 2025 05:20 AM IST
विज्ञापन
Electricity board's financial condition has deteriorated: pensioner
नगरोटा सूरियां में बैठक के बाद पेंशनर फोरम के पदाधिकारी। -स्रोत: फोरम
बरियाल (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम नगरोटा सूरियां इकाई की मासिक बैठक लखमीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक की शुरुआत में पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों और ऑपरेशन सिंदूर में बलिदान हुए सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद बैठक में पेंशनरों ने विद्युत बोर्ड की दयनीय आर्थिक स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रबंधन के अविवेकपूर्ण निर्णयों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि बोर्ड आज पैसों की तंगी से जूझ रहा है। पेंशनरों को न तो समय पर महंगाई भत्ता मिल रहा है और न ही 1 जनवरी 2016 से लागू पे कमीशन के आधार पर देय एरियर का भुगतान किया गया है। इससे पेंशनरों में भारी रोष है।
विज्ञापन

फोरम ने आरोप लगाया कि बोर्ड प्रबंधन वित्तीय भुगतानों में पारदर्शिता नहीं बरत रहा है। उन्होंने सरकार व प्रबंधन से मांग की कि भविष्य में एरियर का बोझ न बढ़े, इसके लिए समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जाए। बैठक में फोरम के सचिव कृष्ण भारद्वाज, ई. स्वरूप सिंह, लेखराज, त्रिलोचन सिंह, बलबीर सिंह, रविंद्र सिंह, प्रवीण सिंह और कौर चंद सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed