{"_id":"678e9d1d6941cb359701d716","slug":"electricity-board-worker-dies-after-falling-from-tree-kangra-news-c-95-1-kng1004-162487-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पेड़ से गिरकर बिजली बोर्ड के कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पेड़ से गिरकर बिजली बोर्ड के कर्मी की मौत
Tue, 21 Jan 2025 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
गुलेर (कांगड़ा)। पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत बिलासपुर गांव में बिजली बोर्ड के कर्मचारी की पेड़ से गिर कर मौत हो गई। पेड़ से गिरने के बाद घायल हुए मदन लाल (53) वर्ष पुत्र चूड़ू राम को परिजनों ने तुरंत सीएचसी हरिपुर में उपचार के लिए पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें देहरा रेफर किया।
देहरा अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए थे और छह महीने पहले ही बिजली बोर्ड में नौकरी लगी थी और कुल्लू के आनी में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार मदन लाल कचनार के पेड़ पर चढ़कर घास और लकड़ियां काट रहे थे। इस दौरान पेड़ के ऊपर से वह संतुलन खो बैठे, जिसके चलते वह नीचे जमीन पर गिर गए। देहरा अस्पताल में उनकी मौत के बाद पुलिस थाना हरिपुर को सूचना दी गई।
थाना हरिपुर से एएसआई अनूप और कांस्टेबल ईशांत सिंह देहरा अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक की एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है, बेटा पढ़ाई कर रहा है और पत्नी गृहिणी हैं। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।