फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Electricity board will be formed separately for reconciliation: Sanjay

सुलह के लिए अलग बनेगा विद्युत मंडल : संजय

Wed, 26 Feb 2025 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 26 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Electricity board will be formed separately for reconciliation: Sanjay
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन संजय सिंह चौहान ने कहा कि सुलह विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग विद्युत मंडल बनाया जाएगा। अभी तक सुलह विधानसभा क्षेत्र में लंबागांव और पालमपुर मंडल हैं।
विज्ञापन

चौहान ने कहा कि लंबे समय से इसकी मांग की जा रही है, लेकिन दुर्भाग्य की बात यह थी कि राजनीतिक फायदों को देखते हुए इस पर ध्यान नहीं दिया गया। इसके अलावा जिन दो सब स्टेशन की मांग उठाई जा रही है। इन सभी का मसौदा तैयार कर प्राथमिक औपचारिकता करने के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष सरकार से स्वीकृति के लिए पेश किया जाएगा, ताकि जल्द ही इनका निर्माण कार्य शुरू किया जा सके।
विज्ञापन


चौहान ने अक्षैना में विद्युत बोर्ड की ओर से आयोजित की गई बैठक में बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। उन्होंने बोर्ड के अधिकारियों से आ रहे नियमित विद्युतीय अवरोधों पर शोध कर उन्हें दूर करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने आयुर्वेदिक चिकित्सकों की भी बैठक बुलाई। इस दौरान उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों से दैनिक लाभार्थियों का भी विवरण मांगा और कहा कि उन्हें इस प्रकार से कार्यशैली बनानी चाहिए कि उनके द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाएं न्यायपूर्ण हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed