{"_id":"661d7fd66b4f29828b0bc263","slug":"electricity-board-pensioners-did-not-get-benefits-even-after-two-years-bhandari-kangra-news-c-95-1-ssml1021-131730-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वर्ष बीत जाने के बाद भी विद्युत बोर्ड के पेंशनरों को नहीं मिले लाभ : भंडारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वर्ष बीत जाने के बाद भी विद्युत बोर्ड के पेंशनरों को नहीं मिले लाभ : भंडारी
Tue, 16 Apr 2024 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 16 Apr 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम की बैजनाथ इकाई की मासिक बैठक का आयोजन प्रेस परिषद के सभागार में अध्यक्ष केसी कटोच की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में 80 पेंशनर्स साथियों ने भाग लिया। इकाई सचिव बीएस राणा ने इकाई की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। जिला महासचिव विजय भंडारी ने कहा कि 1 जनवरी, 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को दो वर्ष के बाद भी आज दिन तक संशोधित पेंशन, ग्रेच्युटी और अवकाश नकदीकरण नहीं मिल सका है। ऐसे भी पेंशनर्स हैं, जिन्हें सेवानिवृत्त हुए एक वर्ष से अधिक हो गया है, लेकिन उन्हें आज तक किसी प्रकार का एरियर नहीं मिला है। ऐसे लोगों को अभी भी पेंशन नहीं मिल पा रही है। प्रदेश सरकार ने अपने पेंशनरों को वेतनमान का बकाया मार्च में ही जारी कर दिया है और चार प्रतिशत डीए अप्रैल में लागू किया जाएगा।
विदुत बोर्ड प्रबंधन ने आज तक न तो एरियर के संबंध में आदेश जारी किए हैं और न ही डीए के संबंध में। इससे पेंशन भोगियों में नाराजगी है। चिकित्सा बिलों का भुगतान 2 साल से लंबित है। पेंशन भोगी सेवानिवृत्ति लाभ प्राप्त किए बिना ही मर गए। इसलिए विद्युुत बोर्ड प्रबंधन से अनुरोध है कि संशोधित वेतनमान और डीए और अन्य बकाया राशि का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। ताकि वह बुढ़ापे में खुशी से जीवन जी सके। इस अवसर पर जगत सिंह, दीपू राम, सुभाष सूद, सुरेश कटोच, दलीप सिंह, विनोद शर्मा, ओम प्रकाश आचार्य, राजा राम, देश राज, डोनी प्रसाद और पीके राणा जसरोटिया आदि उपस्थित रहे।