फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Electricity Board pensioners are not getting pension even after two years

Kangra News: विद्युत बोर्ड के पेंशनरों को दो साल बाद भी नहीं मिल रही पेंशन

Sun, 15 Sep 2024 08:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 15 Sep 2024 08:38 PM IST
विज्ञापन
Electricity Board pensioners are not getting pension even after two years
बैजनाथ इकाई की मासिक बैठक में पेंशनरों ने उठाईं समस्याएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बैजनाथ (कांगड़ा)। विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम की बैजनाथ इकाई की मासिक बैठक बैजनाथ में अध्यक्ष केसी कटोच की अध्यक्षता में हुई। बैठक में लगभग 100 पेंशनरों ने भाग लिया। इकाई सचिव बीएस राणा ने इकाई की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। बैजनाथ इकाई ने संदीप कुमार को विद्युत बोर्ड में प्रबंध निदेशक नियुक्त किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनका स्वागत किया। अब पेंशनर्स के लंबित कार्य जल्द से जल्द होने लगेंगे। सरकार ने 75 वर्ष से ऊपर के पेंशनरों को एरियर देने की बात कही है, लेकिन बोर्ड प्रबंधन ने अभी तक कोई अधिसूचना जारी नहीं की है, इसे जल्द से जल्द जारी किया जाना चाहिए। ऐसे कई पेंशन भोगी हैं जो दो साल पहले सेवानिवृत्त हो चुके हैं, लेकिन उन्हें सेवानिवृत्ति लाभों से वंचित रखा गया है, उन्हें जल्द से जल्द जारी किया जाना चाहिए।

बैजनाथ इकाई ने प्रदेश कार्यकारिणी से जल्द से जल्द चुनाव करवाने का अनुरोध किया है। बैठक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगत सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होंने सरकार और विद्युत बोर्ड से मांग की है कि बकाया डीए किस्त का भुगतान किया जाए। 16 से 21 वर्ष के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को ग्रेच्युटी अवकाश नकदीकरण जैसे एरियर का संशोधित स्केल जल्द से जल्द दिया जाए। बैठक में विजय भंडारी, विनोद शर्मा, बलदेव सिंह, चिंत सिंह पठानिया, जोगिंदर सिंह, राकेश शर्मा, किशोरी लाल, आनंद मोहन मेहता, अतुल मेहता, घनश्याम शर्मा, प्रकाश चंद, रमेश चंद, सुरिंदर शर्मा, दिलीप सिंह और माधो राम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed