{"_id":"66395413e01f94441a0724e4","slug":"elderly-woman-trapped-in-car-people-saved-her-life-kangra-news-c-95-1-ssml1020-133706-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: गाड़ी में बंद हो गई बुजुर्ग महिला, लोगों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: गाड़ी में बंद हो गई बुजुर्ग महिला, लोगों ने बचाई जान
Tue, 07 May 2024 03:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 07 May 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
गाड़ी से निकालने के बाद बुजुर्ग महिला के साथ लोग। संवाद
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विधानसभा ज्वालामुखी बस अड्डे के नजदीक उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बुजुर्ग महिला गाड़ी में लॉक हो गई और गाड़ी खोलने के लिए लोगों को इशारे करने लगी। महिला का दम घुट रहा था परंतु किसी का ध्यान उस तरफ नहीं गया। तभी वहां नजदीक ही शशिकांत गौतम और उनके दोस्तों की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने न वृद्ध महिला को गाड़ी से निकाला। बताया जा रहा है महिला के परिजन उसे गाड़ी में छोड़कर मंदिर में दर्शन के लिए गए थे।
जानकारी के अनुसार मंदिर में काफी भीड़ थी। इस कारण उसके परिजनों को आने में काफी समय लग गया और ऐसे में बुजुर्ग महिला जो गाड़ी में लॉक हो गई। गर्मी की वजह से उसकी हालत खराब हो गई थी और वह पसीने से बेहाल थी। यदि लोगों ने गाड़ी की तरफ नहीं देखा होता तो कुछ भी अप्रिय घटना हो सकती थी। वृद्ध महिला की उम्र 90 साल थी। महिला ने लोगों का आभार भी जताया।