फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Elderly woman hit on head with stick, case of attempt to murder

Kangra News: बुजुर्ग महिला के सिर पर मारा डंडा, हत्या के प्रयास का केस

Thu, 21 Mar 2024 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman hit on head with stick, case of attempt to murder
रक्कड़ (कांगड़ा)। पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत गरम पंचायत कलोहा के गांव सरड़ बम्मी इलाके में एक 85 साल की महिला के सिर पर पड़ोसी ने डंडा दे मारा। हमले में महिला गंभीर रूप से जख्मी हुई है। उसके सिर पर 10 टांके लगे हैं। बुजुर्ग का इलाज टांडा मेडिकल काॅलेज में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

सरड़ बम्मी निवासी निर्मला देवी पत्नी दिवंगत राजिंद्र सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने घर पर थी। इसी बीच उनके पड़ोस में एक महिला के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी और वह और उनकी सास माया देवी वहां गई। वहां पड़ोसी अपनी मां के साथ बहस कर रहा था। इस पर माया देवी ने उसे रोकने का प्रयास किया तो महिला के बेटे ने उसकी सास पर डंडे से हमला कर दिया। चोट लगने से उसकी सास मौके पर गिर गईं। उन्हें रक्कड़ स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां उनकी हालत को देखते हुए डाॅक्टरों ने उन्हें टांडा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उधर, ज्वालामुखी के डीएसपी आरपी जसवाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed